फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Amitabh Bachchan: निर्देशक प्रशांत नील का बड़ा खुलासा, बिग बी के इन किरदारों पर बनी ‘केजीएफ’ और ‘सलार’

Sat, 30 Dec 2023 08:35 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Dec 2023 08:35 AM IST
विज्ञापन
Salaar and KGF inspired by Amitabh Bachchan Yaarana Deewaar Kaala Patthar Director Prashanth Neel revealed
यश-अमिताब बच्चन-प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा के जाने माने निर्देशक प्रशांत नील अपनी फिल्म ‘सलार 1 सीजफायर’ की सफलता से उत्साहित हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रशांत नील ने अब जाकर खुलासा किया है कि उनकी फिल्मों के किरदार वह हिंदी सिनेमा के कुछ चुनिंदा कालजयी किरदारों से प्रेरणा पाकर लिखते रहे हैं। उनकी फिल्मों का एंग्री यंगमैन इन्हीं किरदारों के चोले पहनकर आया है।


Salaar Part 1 Movie Review: ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को प्रशांत नील का हिंदुस्तानी जवाब, फिर जाग उठा बाहुबली का जादू

Salaar and KGF inspired by Amitabh Bachchan Yaarana Deewaar Kaala Patthar Director Prashanth Neel revealed
प्रशांत नील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत नील कहते हैं, ‘हां, मैं ये मानता हूं कि अमिताभ बच्चन मेरी सभी फिल्मों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने अपनी बहुत सी फिल्मों में नायक की ऐसी भूमिकाएं निभाई हैं जिनमें खलनायक भी वही हैं। यह एक ऐसी शैली है जिसे उसके बाद शायद ही कभी देखा गया। जिस तरह से उन्होंने नकारात्मक पात्र को चित्रित किया, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने ऐसा किया है।
KGF Chapter 2 Review: रॉकी भाई की सीटीमार एंट्री ने ऐसे लूटी महफिल, कांचा छूटा पीछे, अधीरा को देख पक्का डर जाओगे

Salaar and KGF inspired by Amitabh Bachchan Yaarana Deewaar Kaala Patthar Director Prashanth Neel revealed
प्रशांत नील-प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी फिल्मों ‘उग्रम’, ‘केजीएफ’, ‘केजीएफ 2’ और ‘सलार 1’ के किरदारों की चर्चा चलने पर निर्देशक प्रशांत नील बताते हैं, ‘अमिताभ बच्चन इकलौते ऐसे अभिनेता है जिन्होंने विलेन को भी हीरो बना दिया।  इसलिए, मैं भी अपनी फिल्मों के साथ ऐसा करने की कोशिश करता हूं। मैं अपने सकारात्मक किरदारों की भी नकारात्मकता दिखाने की कोशिश करता हूं। मेरा एक ही मूल मंत्र है और वह ये कि हीरो मेरी फिल्म का सबसे बड़ा खलनायक होना चाहिए।’
Salaar Vs KGF Vs Pushpa Hindi: साउथ की फिल्मों में ‘सलार’ को मिला ये नंबर, ‘पुष्पा पार्ट 1’ से तीन गुना आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar and KGF inspired by Amitabh Bachchan Yaarana Deewaar Kaala Patthar Director Prashanth Neel revealed
केजीएफ-सलार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अगर प्रशांत नील की 2014 में रिलीज पहली फिल्म ‘उग्रम’ को गौर से देखें तो ये एक तरह से अमिताभ बच्चन की कालजयी फिल्म ‘दीवार’ से प्रेरित नजर आती है। इस कहानी का हीरो अगस्त्य साधारण मोटर मैकेनिक है। लेकिन, जब वो अपने सामने औरतों पर अन्याय होते हुए देखता है तो बागी बन जाता है। ‘केजीएफ 1’ और ‘केजीएफ 2’ की कहानियों का नायक रॉकी भी जो कुछ कर रहा है वह उसका अपनी मां से किया वादा है। ‘सलार पार्ट 1’ का डीएनए अमिताभ बच्चन की फिल्मों ‘याराना’ और ‘काला पत्थर’ जैसा है।
Sriya Reddy Salaar: श्रिया के लिए प्रशांत ने फिर से लिखी ‘सलार’, 15 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की रोचक कहानी

विज्ञापन
Salaar and KGF inspired by Amitabh Bachchan Yaarana Deewaar Kaala Patthar Director Prashanth Neel revealed
केजीएफ-सलार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक प्रशांत नील ने इस बातचीत में माना की उनकी फिल्मों में अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्मों ‘दीवार’, ‘अग्निपथ’, ‘काला पत्थर’ और ‘जंजीर’ के किरदारों से काफी समानताएं हैं। प्रशांत नील मानते हैं कि अमिताभ बच्चन जैसा दूसरा महानायक भारतीय सिनेमा् में अब तक नहीं हुआ है। उनकी ये बात सच भी है और कम लोग ही जानते हैं कि साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार की सबसे बड़ी एक दर्जन से ज्यादा हिट फिल्में अमिताभ बच्चन की फिल्मों की ही रीमेक रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed