Salaar Trailer: 'सालार' का दमदार ट्रेलर रिलीज, जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ धांसू अवतार में छाए प्रभास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' के निर्माताओं ने प्रभास की आगामी बड़े बजट की फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के भव्य रिलीज के लिए तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है। 'आदिपुरुष' के बाद प्रभास 'सालार' के साथ वापस आए हैं, जो दो दोस्तों के बारे में है, जो एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। ट्रेलर में पृथ्वीराज सुकुमारन का खतरनाक अवतार देखने को मिला है, जो दुश्मनों से मुकाबला करते हैं।
Junior Mehmood: जूनियर महमूद की सेहत नाजुक होने की वायरल खबर की यह है असली सच्चाई, पढ़िए ‘अमर उजाला’ की तफ्तीश
वहीं एक समय उन्हें अपने दोस्त देवा की जरूरत होती है, जिसके बाद प्रभास की एंट्री होती है। प्रभास सौ व्यक्तियों की भीड़ से निपटने के लिए अकेले ही काफी हैं। ट्रेलर में प्रभास एक के बाद एक दुश्मनों का सफाया करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, जगपति बाबू की भी झलक ट्रेलर में देखने को मिली। ट्रेलर के अंत में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की खून से लथपथ झलक दिखाई गई है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस का कहना है कि इसमें 'केजीएफ' जैसी झलक दिखाई गई है। प्रभास ने विभिन्न भाषाओं में पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया।
𝐏𝐥𝐞𝐚𝐬𝐞…𝐈…𝐊𝐢𝐧𝐝𝐥𝐲…𝐑𝐞𝐪𝐮𝐞𝐬𝐭!
Unleashing #SalaarTrailer: https://t.co/n1ppfmkpoI#Salaar #SalaarCeaseFire#Prabhas #PrashanthNeel @PrithviOfficial @shrutihaasan @VKiragandur @hombalefilms @IamJagguBhai @sriyareddy @bhuvangowda84 @RaviBasrur @shivakumarart… pic.twitter.com/KSlG2RjFW5
Tiger 3: 'टाइगर 3' की OTT घोषणा से पहले जानें कहां देख सकते हैं स्पाई यूनिवर्स की फिल्में, आ जाएगा मजा
'सालार' प्रभास और प्रशांत नील के बीच पहला सहयोग भी है और यह निर्देशक का पहला तेलुगु प्रोजेक्ट होगा। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ब्रह्माजी, ईश्वरी राव और कई अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म के लिए संगीत रवि बसरूर ने तैयार किया है। यह फिल्म तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी और यहां तक कि अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। 'सालार' 22 दिसंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' के साथ भिड़ेगी।
Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार
वहीं बात करें प्रभास की आने वाली फिल्म के बारे में तो 'सालार' के बाद प्रभास अगली बार नाग अश्विन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाई देंगे। फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण , दिशा पटानी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले सी. अश्वनी दत्त ने किया है, जबकि फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। यह फिल्म 2024 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।
Animal Day 1 BO Collection: रुझानों में ही ‘एनिमल’ 60 करोड़ के पार, ‘पठान’ पर ही रुकेगी या जाएगी ‘जवान’ के पार