फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलीम खान का जन्मदिन और पानीपत के निर्देशक की सुरक्षा में 200 पुलिसकर्मी, पढ़ें पांच खबरें

Sun, 24 Nov 2019 07:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 24 Nov 2019 07:22 AM IST
विज्ञापन
Salim Khan Birthday and Panipat Director Ashutosh Gowariker increased entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी सैकड़ों बेहतरीन फिल्मों की पटकथा लिखने वाले सलीम खान आज 84 साल के हो गए हैं। एक शानदार लेखक के साथ वो एक जिंदादिल इंसान भी हैं। मुंबई में एक्टर बनने की चाहत में पहुंचे सलीम खान की ये इच्छा पूरी तो नहीं हो सकी लेकिन एक लेखक के तौर में उन्होंने जिस तरह से बॉलीवुड में अपना योगदान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कोई उन्हें ज्ञान का सागर कहता है तो कोई पूरा संस्थान। 



जब सलमान के बदले पिता सलीम खान ने स्कूल में भुगती थी सजा, बीच मैदान में घंटों तक खड़े रहे

Salim Khan Birthday and Panipat Director Ashutosh Gowariker increased entertainment news
Amol Palekar - फोटो : Social Media

अमोल पालेकर का नाम सुनते ही जेहन में गोलमाल के रामप्रसाद दशरथप्रसाद शर्मा का चेहरा सामने आ जाता है। रामप्रसाद अपनी नौकरी बचाने के लिए डबल रोल का सहारा लेकर उस लड़की के पिता को बेवकूफ बनाता है जिसे वो प्यार करता है। अमोल पालेकर एक ऐसे संजीदा एक्टर रहे हैं जिन्होंने लोगों को ना सिर्फ अपनी कॉमेडी का कायल बनाया बल्कि अपने व्यक्तित्व का भी फैन बना लिया। आज अमोल पालेकर का जन्मदिन है।

B'Day SPL: बैंक में क्लर्क की नौकरी करते थे अमोल पालेकर, गर्लफ्रेंड वजह से बन गए हीरो

Salim Khan Birthday and Panipat Director Ashutosh Gowariker increased entertainment news
Esha Deol - फोटो : Social Media

एशा देओल ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना रखी थी लेकिन बीते दिनों एक बार फिर से उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया। एमटीवी आईडब्ल्यूएमबीयूजेडजेड डिजिटल अवॉर्ड्स में एशा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। साथ ही राम कमल मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म 'केक वॉक' में के लिए उन्हें सोसायटी आइकॉनिक इंडियन अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशा की इस कामयाबी पर उनके माता और पिता ने उन्हें बधाई। इसके बाद एशा ने अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एक खुलासा किया।

एशा देओल के काम से नाराज हो गए थे धर्मेंद्र, 17 साल बाद फिल्म देखकर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Salim Khan Birthday and Panipat Director Ashutosh Gowariker increased entertainment news
Satyajit Ray, Gulzar - फोटो : social media

गोवा में चल रहे 50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी IFFI की वेबसाइट पर शुक्रवार को बड़ी गड़बड़ देखने को मिली जब मशहूर निर्देशक सत्यजीत रे की पहचान करवाने के लिए गीतकार गुलजार की तस्वीर लगा दिखाई दी। हालांकि कुछ समय बात इस गलती को ठीक कर दिया गया, लेकिन IFFI की वेबसाइट पर हुई ये गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

IFFI की वेबसाइट पर हुई बड़ी गलती, सत्यजीत रे की पहचान के लिए गुलजार की तस्वीर का किया इस्तेमाल 

विज्ञापन
Salim Khan Birthday and Panipat Director Ashutosh Gowariker increased entertainment news
Ashutosh Gowariker - फोटो : Social Media

लगान, जोधा-अखबर, मोहन जोदड़ो जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उन्हें अलग-अलग संगठनों ने धमकी दी है। इन संगठनों ने डायरेक्टर पर ऐतिहासिक पात्र और घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। साथ ही फिल्म के कुछ सीन पर भी आपत्ती जताई है। इस बीच आशुतोष ने फिल्म को लेकर सफाई दी है।

फिल्म पानीपत पर मिली धमकी के बाद निर्देशक की सुरक्षा में लगे 200 पुलिसकर्मी, विवाद पर दिया ये बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed