फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सलीम खान ने सलमान की मदद करने से कर दिया था इनकार, अभिनेता का ये था रिएक्शन

Tue, 24 Nov 2020 11:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 24 Nov 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Salim khan birthday when writer refused to talk to producer for salman khan
सलमान खान, सलीम खान - फोटो : फाइल

हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान 24 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 85 साल के हो गए हैं। सलमान खान अपने पिता के बेहद करीब है। हालांकि वे आज भी अपने पिता से डरते हैं और बगैर उनकी सहमति के कोई काम नहीं करते।

Salim khan birthday when writer refused to talk to producer for salman khan
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान खान अपने माता पिता के साथ ही रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में पिता से जुड़ी कई बातें बताईं। दरअसल बिग बॉस के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू को लेकर नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया था। सलमान खान ने राहुल वैद्य से कहा कि ‘अगर आपके माता पिता आपके लिए कुछ करते हैं तो क्या वह नेपोटिज्म कहलाएगा? इस इंडस्ट्री में क्या यह संभव है कि किसी के बच्चे को किसी पर थोपा जा सके? इंडस्ट्री ऐसे नहीं चलती है।‘

Salim khan birthday when writer refused to talk to producer for salman khan
सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एपिसोड के दौरान सलमान ने खुद का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने पिता सलीम खान से कहा था कि कितने निर्माता निर्देशक उनके यहां आते रहते हैं वह उनका नाम क्यों नहीं देते। जिस पर सलीम खान ने कहा था कि ‘अगर तुम में बात होगी तो वे खुद ही देखकर अपनी फिल्मों में लेंगे। यह दर्शकों के हाथ में होता है कि वह किसे खारिज कर देंगे और किसे स्वीकार करेंगे।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Salim khan birthday when writer refused to talk to producer for salman khan
बीवी हो तो ऐसी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि बॉलीवुड में सलमान खान ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी से कदम रखा। सलमान के सेलेक्शन का किस्सा भी बहुत रोचक है। फिल्म के लिए रेखा, फारुक शेख, कादर खान, असरानी और बिंदू को साइन कर लिया गया था। बस नहीं मिल रहा था तो रेखा के देवर के रोल के लिए कोई युवा कलाकार। फिल्म के निर्देशक जय कुमार बिहारी एक दिन बहुत परेशान हो गए। उन्होंने सोच लिया कि आज जो भी स्ट्रगलर सबसे पहले उनके दफ्तर में काम मांगने आएगा, वह उसे ही साइन कर लेंगे। संयोग से उस दिन सलमान ने उनका दरवाजा खटखटा दिया। सलमान वहां पहुंचे थे के सी बोकाडिया के प्रोडक्शन मैनेजर की सिफारिश लेकर। बोकाडिया ने ये फिल्म प्रस्तुत की है।

विज्ञापन
Salim khan birthday when writer refused to talk to producer for salman khan
'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान के साथ रेनू आर्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ में वैसे पहले जूही चावला सलमान खान की हीरोइन बनने वाली थीं। लेकिन, जब वह फिल्म साइन करने पहुंची तब तक रेनू आर्या फाइनल हो चुकी थीं। हालांकि सलमान बहुत सालों तक यही समझते रहे कि जूही चावला ने एक अनजान लड़के के सामने काम करने से मना कर दिया था। इसे लेकर दोनों में मनमुटाव भी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed