फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमकी के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा पर बोले सलीम खान- 'सलमान के पास है...'

Wed, 13 Jun 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 13 Jun 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Salim Khan breaks his silence on the death threats against Salman Khan
salim khan

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी। यह पूरा मामला उस वक्त का है जब सलमान काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई के लिए गए थे। उस वक्त लॉरेंस की धमकी पर लोगों का ध्यान ज्यादा नहीं गया था लेकिन 6 मई 2018 को हरियाणा पुलिस ने संपत को पकड़ा जिससे लॉरेंस के पूरे प्लान का पता चला। इस खबर के सामने आते ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब इस मामले में सलमान के पिता सलीम खान का बयान सामने आया है।

Salim Khan breaks his silence on the death threats against Salman Khan
salman khan salim khan
सलमान खान के पिता सलीम खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जान से मारने की धमकी के बाद सलमान खान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। सलमान के साथ अच्छे खासे बॉडीगार्ड्स उनकी सुरक्षा में उपस्थित रहते हैं।
Salim Khan breaks his silence on the death threats against Salman Khan
salman khan salim khan
सलीम खान ने आगे कहा कि सलमान खान को मिल रही धमकी से उनका परिवार चिंतित नहीं है, बल्कि वह सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जिसका हम ध्यान रख रहे हैं और हमें मुंबई पुलिस पर पूर्ण विश्वास है जो कि अपना काम बहुत ही अच्छे से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salim Khan breaks his silence on the death threats against Salman Khan
salman khan salim khan
सलीम खान ने आगे कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकाया जा चुका है। सभी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्हें काम करने से कोई नहीं रोक रहा है।
विज्ञापन
Salim Khan breaks his silence on the death threats against Salman Khan
sampat

बता दें, शॉर्प शूटर संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संपत ने कई खुलासे किए जिसमें सलमान खान की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर सलमान खान से नाराज था जिसकी वजह से उसने सलमान को मारने की प्लानिंग की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed