सब्सक्राइब करें

Salim Khan: बॉलीवुड पर क्यों भारी पड़ रहा टॉलीवुड? सलीम खान ने किया वजह का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 07 Sep 2024 10:22 AM IST
विज्ञापन
Salim Khan revealed the reason Why is Tollywood overshadowing Bollywood statement inside
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान और जावेद अख्तर ने बॉलीवुड में कुछ सबसे प्रतिष्ठित और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ये वो जोड़ी थी जिसने सितारों से ज्यादा फीस ली और अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार बना दिया। हालांकि, इन दिनों साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इसी को लेकर सलीम ने अपने विचार साझा किए हैं, साथ ही इसके पीछे का कारण भी बताया है। 

Trending Videos
Salim Khan revealed the reason Why is Tollywood overshadowing Bollywood statement inside
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में, सलीम खान ने इस बात पर अपनी राय साझा की कि दर्शक अब देश के साउथ हिस्से में बनी मनोरंजक फिल्मों की ओर क्यों बढ़ रहे हैं। उन्होंने समझाया, 'उसकी वजह ये है कि पहले हमारी फिल्मों के अंदर उनको (दर्शकों को) एक्शन बहुत अच्छा मिलता था और हमारे पिक्चर के अंदर उनको डांस, गाने, हीरोइन बहुत खूबसूरत दिखने वाली मिलती थीं जैसे कि श्रीदेवी और बाकी सब।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salim Khan revealed the reason Why is Tollywood overshadowing Bollywood statement inside
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान ने आगे कहा, 'आज ये हो गया है कि वो जो हम दिया करते थे, हमारी हिंदी फिल्में जो दिया करती थीं वो अब साउथ में आती हैं। उसमें बहुत अच्छा एक्शन होता है, उसमें हीरोइन नई आती है, और बहुत अच्छा परफॉर्मेंस होता है। तो वो जो है एक विकल्प मिल गया है उनको और अच्छा मिल गया है। सारी चीज हमसे बेहतर है। अच्छा एंटरटेनमेंट मिलेगा तो जाएंगे ही।'

Dharmendra- Shah Rukh Khan: धर्मेंद्र ने साझा की शाहरुख खान के साथ प्यारी तस्वीर, अभिनेता को बताया बेटे जैसा

Salim Khan revealed the reason Why is Tollywood overshadowing Bollywood statement inside
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ऑस्कर विनिंग फिल्म 'आरआरआर' की प्रशंसा की। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म के व्यापक प्रचार ने इसकी सफलता में योगदान दिया, दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे एक बेहतरीन फिल्म बताया। जानकारी हो कि इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें अजय देवगन और आलिया भट्ट भी कैमियो भूमिका में हैं। 

Vettaiyan: 'वेट्टैयन' का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को लग सकता है झटका, रिलीज डेट टलने की अटकलें तेज

विज्ञापन
Salim Khan revealed the reason Why is Tollywood overshadowing Bollywood statement inside
सलीम खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलीम खान और जावेद अख्तर ने इंडस्ट्री को कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' दी। इसके साथ ही उन्होंने 'सीता और गीता', 'जंजीर', 'दीवार', 'त्रिशूल', 'क्रांति', और 'डॉन' जैसी बेहतरीन फिल्में दीं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं, लेकिन इसकी जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed