फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका को देखते ही गुस्से से भरे सलमान, फिर कुछ चौंकाने वाला हुआ...

Wed, 30 Nov 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
Salman and Malaika ignore each other at Kareena's party
- फोटो : self
ये तो सभी जानते हैं कि करीना कपूर जल्द ही मां बनने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर पर एक पार्टी रखी जिसमें उन्होंने अपने सभी दोस्तों, मलाइका अरोड़ा खान, अमृता, सलमान खान और बाकी सभी लोगों को बुलाया। लेकिन पार्टी का मूड तब बदल गया जब सलमान और उनकी भाभी मलाइका आमने-सामने आ गए। उसके बाद जो हुआ वो सभी ने देखा।

जब पार्टी में सलमान और उनकी भाभी ने दिखाए ऐसे नखरे कि हो गया ड्रामा

Salman and Malaika ignore each other at Kareena's party
दरअसल मलाइका सलमान के भाई अरबाज खान से तलाक ले रही हैं और तभी से खान परिवार और उनके बीच दरार आ गई है। हालांकि सलमान ने इस रिश्ते को बचाने की खूब कोशिशें कीं। यहां तक कि जब मलाइका घर छोड़कर निकल गईं तो भी सलमान ने उनका साथ नहीं छोड़ा और रिश्ता बनाए रखा। लेकिन अब जब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और मलाइका अरबाज से अलग होने की ठान चुकी हैं तो मलाइका को लेकर सलमान के परिवार में खटास आ गई है। 

जब पार्टी में सलमान और उनकी भाभी ने दिखाए ऐसे नखरे कि हो गया ड्रामा

Salman and Malaika ignore each other at Kareena's party
- फोटो : Twitter
स्पॉटबॉय डॉट कॉम के अनुसार सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन जैसे ही सलमान ने मलाइका को देखा उनके तेवर बदल गए और वो गुस्से से भर गए। ना तो सलमान ने मलाइका से बात करने की कोशिश की और ना ही खुद मलाइका ने। आलम ये था कि दोनों एक-दूसरे को पूरी तरह से इग्नोर करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पार्टी में सलमान और उनकी भाभी ने दिखाए ऐसे नखरे कि हो गया ड्रामा

Salman and Malaika ignore each other at Kareena's party
यहां तक कि जब फोटो खिंचवाने की बारी आई तो भी सलमान और उनकी भाभी मलाइका ने दूरी बनाए रखी और अपने-अपने दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाया। जानकारों की मानें तो पार्टी के दौरान सलमान पूरे वक्त गुस्से से ही भरे रहे लेकिन किसी तरह से उन्होंने अपने गुस्से पर काबू रखा। इस पार्टी में उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी थीं जो हाल ही में वापस भारत लौट आईं।
विज्ञापन

जब पार्टी में सलमान और उनकी भाभी ने दिखाए ऐसे नखरे कि हो गया ड्रामा

Salman and Malaika ignore each other at Kareena's party
- फोटो : Getty Images
कहा जा रहा है कि सलमान इस पार्टी में आने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे क्योंकि वो जानते थे कि करीना की खास दोस्त होने के नाते मलाइका भी उस पार्टी में आएंगी लेकिन करीना के बोलने पर वो पार्टी में शामिल हुए। पार्टी का माहौल जबरदस्त था लेकिन तब अचानक माहौल में गर्मी आ गई जब सलमान ने मलाइका को देखा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed