फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद सलमान खान की इस हीरोइन ने खा ली थीं नींद की गोलियां, स्टेज पर फूटफूट कर रोने लगी थीं

Fri, 21 Aug 2020 07:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 21 Aug 2020 07:50 AM IST
विज्ञापन
salman khan actress Sana Khan was Depressed After Break Up With Melvin Louis
सलमान खान और सना खान - फोटो : Social Media

अभिनेत्री सना खान आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। सना का जन्म 21 अगस्त 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म यही है हाई सोसाइटी से की थी। सना ने सलमान खान के साथ उनकी फिल्म जय हो में भी काम किया। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस के घर में भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस साल एक और वजह से सना का नाम खूब उछला, जब उन्होंने अपने ब्वायफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप किया था।

salman khan actress Sana Khan was Depressed After Break Up With Melvin Louis
सना खान और मेलविन लुईस - फोटो : Social Media

सना खान और मेलविन लुईस एक समय पर रिलेशनशिप में थे लेकिन अचानक दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सना ने लुईस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। जवाब में लुईस ने सना पर आरोपों की बरसात कर दी।

salman khan actress Sana Khan was Depressed After Break Up With Melvin Louis
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लुईस को लेकर लिखा था, 'मुझे ये जानकर बहुत दुख हुआ था कि उसने एक छोटी लड़की को गर्भवती कर दिया था। वो लड़कियों से पैसे लेता था, वो अपनी स्टूडेंट के साथ फ्लर्ट करता था। इससे पता चलता है कि वो कैसा अध्यापक था। इन सब बातों ने मुझे डरा दिया। इसलिए वो आजतक संघर्ष कर रहा है। भगवान तुम्हें सजा देंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan actress Sana Khan was Depressed After Break Up With Melvin Louis
सना खान - फोटो : Social Media

सना ने खुलासा किया था कि ब्रेकअप की वजह वो डिप्रेशन में चली गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने नींद की गोलिया भी खा ली थीं। सना के मुताबिक, वो लुईस से शादी भी करने वाली थी लेकिन बीच में उन्हें हरकतों के बारे में पता चल गया और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। एक प्रमोशन के दौरान सना ब्रेकअप के बाद फूटफूट कर रोने लगी थीं। 

विज्ञापन
salman khan actress Sana Khan was Depressed After Break Up With Melvin Louis
सना खान और मेलविन लुईस - फोटो : instagram

सना के आरोपों पर लुईस ने भी पलटवार किया था। उन्होंने सना की एक रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक कर दिया था। लुईस ने आरोप लगाया था कि सना का मकसद उनकी छवि खराब करना था। इसके साथ लुईस ने ये भी आरोप लगाया था कि सना ने उनकी जाति और रंग का मजाक उड़ाया था। फिलहाल अब दोनों के बीच ये विवाद शांत हो चुका है।

सीबीआई के मुंबई पहुंचते ही आया सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बयान, कही ये बड़ी बात

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed