फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिया खान की मां ने सूरज पंचोली पर साधा निशाना, बोलीं- 'हर अपराधी कहता है सत्य की जीत होगी'

Fri, 21 Aug 2020 04:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 21 Aug 2020 04:53 AM IST
विज्ञापन
Jiah Khan Rabia Khan mother slams Sooraj Pancholi on actors post Truth Always Wins
जिया खान की मां और सूरज पंचोली - फोटो : Social Media

लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच करेगी। इस खबर के सामने आते सुशांत के चाहने वालों ने एक राहत की सांस ली। वो मानते हैं कि अभिनेता की मौत का जो भी सच होगा, वो अब सामने आएगा। कोर्ट के इस फैसला का स्वागत करते हुए अभिनेता सूरज पंचोली ने भी एक पोस्ट किया लेकिन इस पर जिया खान की मां ने उनपर हमला बोल दिया।

Jiah Khan Rabia Khan mother slams Sooraj Pancholi on actors post Truth Always Wins
सुशांत सिंह राजपूत, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था। ये केस सीबीआई को सौंपे जाने पर पंचोली ने लिखा 'सत्य की जीत होती है।' लेकिन अपने इसी पोस्ट की वजह से सूरज पंचोली जिया खान की मां राबिया खान के निशाने पर आ गए। 

Jiah Khan Rabia Khan mother slams Sooraj Pancholi on actors post Truth Always Wins
जिया खान, राबिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज पंचोली के पोस्ट पर निशाना साधते हुए राबिया खान ने एक वीडियो में कहा, 'सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर लिखा- सत्य की जीत होगी। ये तो वही वाक्य हैं, जो हर अपराधी कहता है जबकि, उन्हें अपने अपराध का पछतावा भी नहीं होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jiah Khan Rabia Khan mother slams Sooraj Pancholi on actors post Truth Always Wins
जिया खान, राबिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में राबिया खान ने आगे कहा, 'जिया केस में तब तक सच्चाई सामने नहीं आई, जब तक सीबीआई ने सूरज से पूछताछ नहीं की। सीबीआई ने चार्जशीट में कहा था कि वह झूठ बोल रहा है और तथ्य छुपा रहा है।'

विज्ञापन
Jiah Khan Rabia Khan mother slams Sooraj Pancholi on actors post Truth Always Wins
जिया खान

गौरतलब है कि अभिनेत्री जिया खान ने साल 2013 में खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में अभिनेता सूरज पंचोली पर आरोप लगे थे। जिया और सूरज पंचोली रिलेशनशिप में थे। इस केस में अभी तक सीबीआई ने किसी को भी दोषी करार नहीं दिया है। अभी तक ये मामला उलझा हुआ है।

यूजर बोला, 'हिंदू त्योहार की क्यों नहीं देते बधाई', दिलजीत दोसांझ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed