फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूजर बोला, 'हिंदू त्योहार की क्यों नहीं देते बधाई', दिलजीत दोसांझ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Fri, 21 Aug 2020 03:12 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 21 Aug 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh replies to troll who asked him to wish fans on Hindu festivals
दिलजीत दोसांझ

चुलबुले अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी वो लोगों को खाना बनाना सिखाते हैं तो कभी अपने दिल की बातें साझा करते हैं। हाल ही में दिलजीत ने लोगों को प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी। लेकिन उनके शुभकामनाएं देने पर एक शख्स ने सवाल उठा दिए, जिसके बाद दिलजीत का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस शख्स को फटकार लगा दी।

Diljit Dosanjh replies to troll who asked him to wish fans on Hindu festivals
दिलजीत दोसांझ

दरअसल दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट करते हुए प्रकाश उत्सव की शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने लिखा- धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश उत्सव की लख लख मुबारकां जी। सब सिखों को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रंथ।' दिलजीत के इस ट्वीट पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

Diljit Dosanjh replies to troll who asked him to wish fans on Hindu festivals
दिलजीत दोसांझ

दिलजीत के ट्वीट पर सवाल उठाते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कभी हिंदू त्योहार की भी बधाई दे दिया कर।' इस ट्वीट पर दिलजीत को गुस्सा आ गया और उन्होंने इस पर मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, 'कुछ तो शर्म कर ले ये सब लिखने से पहले। अगर तुझे शर्म नहीं है तो मैं तुझे जवाब दे देता हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।' दिलजीत के इस जवाब की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh replies to troll who asked him to wish fans on Hindu festivals
दिलजीत दोसांझ, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत केस को लेकर उठाए थे सवाल
पिछले दिनों दिलजीत ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने लिखा, 'सुशांत भाई को मैं दो बार मिला था। सुसाइड वाली बात तो हजम ही नहीं होती। जानदार बंदा था वो। बाकी मुझे पता है कि पुलिस अपना काम कर रही है। हमे इंतजार करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि सच जरूर सामने आएगा।'

विज्ञापन
Diljit Dosanjh replies to troll who asked him to wish fans on Hindu festivals
गुड न्यूज - फोटो : Social Media

गुड न्यूज के सीक्वल में आने की चर्चा
फिल्म गुड न्यूज के हिट होने के बाद दिलजीत इसके सीक्वल में नजर आ सकते हैं। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सीक्वल में दिलजीत के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। निर्माताओं को लगता है कि पहली फिल्म में अक्षय और करीना के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया गया था, इसलिए इसके सीक्वल में दिलजीत के किरदार के और भी कई पहलुओं को सामने लाना चाहिए।


सुशांत- सारा के रिश्ते का हुआ खुलासा, कंगना बोलीं- ऋतिक के साथ मेरा रिश्ता भी सच्चा था

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed