सैमुअल होकिप ने हाल ही में बयान दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान रिलेशनशिप में थे। सैमुअल ने एक पोस्ट में लिखा कि केदारनाथ के दौरान सारा और सुशांत को प्यार हो गया था। इस खुलासे के बाद अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वो भी ऋतिक रोशन से सच्चा प्यार करती थीं।
रिलेशन में थे सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत, अब कंगना बोलीं- 'ऋतिक रोशन के साथ मेरा रिश्ता भी सच्चा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत ने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि सारा ने जरूर सुशांत को सच्चा प्यार किया होगा। सुशांत बेवकूफ नहीं है कि वो किसी ऐसी लड़की से प्यार कर बैठे जो सच्चा ना हो। लेकिन शायद वह दबाव में रही होंगी। मैंने जो ऋतिक के साथ साझा किया वो उस बिंदु पर वास्तविक था। मुझे इस बात में आज भी कोई शंका नहीं है वो अचानक से क्यों इतना बदल गए थे, वो मेरे लिए भी अभी भी एक रहस्य है।'
I believe Sara must’ve loved him he wasn’t a fool to fall for a girl whose affection isn’t genuine but she must have been under pressure,what I shared with Hrithik was genuine at that point I still have no doubts about it why suddenly he became so hostile is still a mystery to me
सारा पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने सारा अली खान पर निशाना साधते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत और सारा के अफेयर की खबरें पूरे मीडिया में थीं, जाहिर है कि आउटडोर शूट्स में उन्होंने एक कमरा भी साझा कर रहे थे। क्यों ये फैंसी नेपोटिज्म किड्स कमजोर बाहरी लोगों को सपने दिखाते हैं और फिर सार्वजनिक रूप से उन्हें धोखा दे देते हैं?'
News of SSR and Sara affair was all over the media, apparently they were even sharing a room during their outdoor, why these fancy Nepotism kids show dreams to vulnerable outsiders and then publicly dump them?No wonder he fell for a vulture post that. https://t.co/A4er01wZ6p
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 20, 2020
सारा और सुशांत रिश्ते पर सैमुअल होकिप ने क्या कहा था
याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सैमुअल होकिप ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'मुझे याद है कि केदारनाथ के प्रमोशन के दौरान सुशांत और सारा को पूरी तरह से प्यार हो गया था। दोनों को अलग करना मुश्किल था। दोनों बहुत ही प्योर और बचपन की मासूमियत से भरे हुए थे। सुशांत और सारा में एक दूसरे के प्रति बहुत सम्मान था, जो आजकल रिश्तों में बहुत कम देखने को मिलता है।'
सैमुअल होकिप ने आगे लिखा था- 'सारा, सुशांत के साथ उनके जीवन में मौजूद परिवार, दोस्त और स्टाफ सभी का सम्मान करती थीं। मुझे आश्चर्य है कि सोनचिरैया के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिश्ता तोड़ने का फैसला किया था। क्या वो बॉलीवुड माफिया द्वारा किसी भी तरह के बनाए गए दबाव के कारण हुआ था?'
सीबीआई के हाथों में सुशांत सिंह राजपूत केस, जांच के दौरान करना होगा इन चुनौतियों का सामना
We accept the love we think we deserve -Stephen Chbosky
A post shared by Samuel Haokip (@jamlenpao) on