फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीबीआई के हाथों में सुशांत सिंह राजपूत केस, जांच के दौरान करना होगा इन चुनौतियों का सामना

Fri, 21 Aug 2020 01:26 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 21 Aug 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Will Face A Lot Of Challenges During Investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : File

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को दो महीनों से अधिक का वक्त बीत चुका है। इस दौरान इस मामले में कई नए मोड़ आए। साथ ही मुंबई पुलिस की जांच को लेकर कई सवाल भी उठाए गए। जिसके बाद सुशांत के परिजनों और उनके फैंस की मांग पर अब जांच सीबीआई को सौंपी गई है। लेकिन घटना के लगभग दो महीने बीत जाने के बाद सीबीआई को केस सौंपे जाने पर अब केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने भी कई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।

Sushant Singh Rajput Case CBI Will Face A Lot Of Challenges During Investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम गुरुवार शाम मुंबई पहुंच गई है। ये टीम अब केस से जुड़े सबूत इकट्ठा करेगी। साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। इसके अलावा सीबीआई की टीम, सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट कर मामले की जांच करेगी। टीम अगले 10 दिन तक मुंबई में रुक कर जांच करेगी। इस दौरान टीम को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। आइये आगे आपको बताते हैं कि जांच के दौरान सीबीआई के सामने क्या क्या चुनौतियां हैं...

Sushant Singh Rajput Case CBI Will Face A Lot Of Challenges During Investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। ऐसे में क्राइम सीन पर साक्ष्य काफी हद तक मिट चुके होंगे। सीबीआई के पास सिर्फ मौके से ली गई तस्वीरों का ही सहारा होगा, जो एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। मुंबई पुलिस का पूरा रिकॉर्ड मराठी भाषा में है और उसे मराठी से इंग्लिश या हिंदी में ट्रांसलेशन कराने में वक्त लग सकता है। इनमें 56 गवाहों के बयान भी शामिल हैं। सुशांत के निधन से ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को भी जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन मुंबई पुलिस से दिशा की मौत के केस से जुड़ी फाइल को डिलीट कर चुकी है, जिसको एक गलती बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Will Face A Lot Of Challenges During Investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं है। कहा जा रहा है कि केवल एक आदमी है जिसने डेड बॉडी को लटके देखा और उसने ही डेड बॉडी को उतारा भी। ऐसे में डेड बॉडी कहां और कैसे लटकी हुई थी उसके पैर कहां पर थे, इन बातों को समझने के लिए भी सीबीआई को मशक्कत करनी पड़ेगी। साथ ही मौका ए वारदात से भी सभी सबूत, फिंगर प्रिंट्स आदि मिट चुके हैं, तो ये भी सीबीआई के लिए एक बड़ी चुनौती है। 60 दिन बाद मामले की जांच शुरुआत से करना और अब तक जो भी जांच हुई है उस पर भी नजर बनाए रखना टीम के लिए अपने आप में एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Will Face A Lot Of Challenges During Investigation
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बहरहाल अब ये देखना होगा कि सीबीआई की टीम इन सभी चुनौतियों का सामना कैसे करेगी। साथ ही इन सभी चुनौतियों के बावजूद टीम सच्चाई तक कैसे पहुंचेगी। क्योंकि इस समय देश ही नहीं बल्कि विदेश में बसे फैंस की नजर भी सुशांत सिंह राजपूत केस पर है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद से ही सुशांत के कई फैंस और उनके परिवार के लोग अभिनेता के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने मुंबई पहुंची सीबीआई टीम, BMC बोली- 'नहीं करेंगे क्वारंटीन'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed