फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान के बेटे ने लिखा संजय दत्त के लिए इमोशनल पोस्ट, कहा- 'वो एक फाइटर हैं'

Fri, 21 Aug 2020 01:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 21 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Late Actor Irrfan Khan Son Babil Khan Share Emotional Post For Sanjay Dutt
संजय दत्त, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इस समय फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे हैं। संजय दत्त इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपना इलाज करवाने के लिए भर्ती हुए हैं। ऐसे में संजय दत्त के साथ उनके फैंस और दोस्तों की संवेदनाएं हैं। तमाम सेलिब्रिटीज और संजय दत्त के फैंस इस समय उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वहीं अब दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी संजय दत्त के लिए एक इमोशनल मैसेज साझा किया है।

Late Actor Irrfan Khan Son Babil Khan Share Emotional Post For Sanjay Dutt
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया

इरफान खान के बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में बाबिल अक्सर अपने पिता से जुड़े कई किस्से या किसी भी मुद्दे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। वहीं अब हाल ही में बाबिल ने संजय दत्त के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। बाबिल ने अपने पोस्ट के जरिए बताया है कि संजय दत्त ने हमेशा उनके पिता और परिवार की कितनी मदद की है।

Late Actor Irrfan Khan Son Babil Khan Share Emotional Post For Sanjay Dutt
संजय दत्त, मान्यता दत्त - फोटो : एएनआई

बाबिल ने संजय दत्त और इरफान खान की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ बाबिल ने लिखा, 'लेखक जरूर ये सोचते होंगे, कहां से शुरू करूं। लेकिन मैं लेखक नहीं हूं तो यहां हैं मेरे विचार- मैं सभी पत्रकारों और मानवीय जिज्ञासुओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि सभी कयासों को आराम दें। मुझे पता है कि ये आपका काम है लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि हमारी आत्मा में एक मानवीयता भी रहती है, इसलिए संजू भाई और उनके परिवार को अस्तित्वगत स्थान दें।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Writers must wonder ‘how do I start’, but I am not a writer so here it is; I humbly request journalists and human curiosity to ease on the speculation, the details. I know that’s your job but I also know that a sense of humanity persists in our soul, so give Sanju bhai and his family the existential space they need. Here’s a secret; Sanju Bhai was one of the first people to offer help in all and every way when my father was diagnosed, after Baba passed, Sanju bhai was again one of the very first few people that held a pillar for support. Please; I beg you, let him fight this without anxiety of media, you must remember we’re talking bout Sanju baba here, he is a tiger, a fighter, the past doesn’t define you but it sure does evolve you and I know this will be over with Sanju Baba smashing hits again.

A post shared by Babil (@babil.i.k) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Late Actor Irrfan Khan Son Babil Khan Share Emotional Post For Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

आगे बाबिल लिखते हैं, 'यहां पर मैं एक सीक्रेट बता रहा हूं। संजू भाई उन लोगों में से पहले इंसान हैं, जो मेरे परिवार की हर तरह मदद करने के लिए आगे आए थे। जब मेरे पिता को कैंसर का पता चला था। जब मेरे पिता गुजर गए थे, संजू भाई फिर से वो पहले इंसान थे जिन्होंने हमें सपोर्ट किया था। प्लीज मैं आपसे अपील करता हूं, उन्हें मीडिया की चिंता किए बिना लड़ने दो।'

विज्ञापन
Late Actor Irrfan Khan Son Babil Khan Share Emotional Post For Sanjay Dutt
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद बाबिल संजय दत्त को फाइटर बताते हुए लिखते हैं, 'आपको याद रखना चाहिए कि हम यहां संजू बाबा की बात कर रहे हैं। वो टाइगर हैं, एक फाइटर हैं। भूतकाल आपको परिभाषित करता लेकिन आपको बेहतर बनाने में मदद जरूर करता है। मैं जानता हूं कि ये सब खत्म होगा और संजू बाबा एक बार फिर से हिट्स देंगे।' गौरतलब है कि संजय दत्त को कुछ दिन पहले ही लंग कैंसर डिटेक्ट हुआ है। जिसके बाद वो बुधवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की व्हाट्सअप चैट लीक, सुशांत का घर छोड़ने के बाद थीं खुश!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed