{"_id":"619cbab0ad7e2829042036a4","slug":"salman-khan-advices-new-gen-stars-to-work-harder-as-old-ones-are-still-doing-hard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बातचीत: नई पीढ़ी के स्टार्स के लिए बोले सलमान खान- हम 50 की उम्र में मेहनत कर रहे हैं, आप भी करो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बातचीत: नई पीढ़ी के स्टार्स के लिए बोले सलमान खान- हम 50 की उम्र में मेहनत कर रहे हैं, आप भी करो
ओटीटी प्लैटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के कारण दर्शकों के बीच उन कलाकारों के टैलेंट को भी सामान्य रूप ले जगह मिली है जिनकी स्टार वैल्यू को अबतक हल्का समझा जाता था। चर्चा तो ऐसी भी होने लगी है कि इन ओटीटी आर्टिस्टों की बढ़ती फैन फॉलोइंग के कारण बीतते समय के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों का स्टारडम फीका पड़ जाएगा। इसी बीच सुपरस्टार सलमान खान ने स्टारडम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram Post
मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जबाव में सलमान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभी खत्म होगा...हम जाएंगे तो कोई और आएगा। ये ऐसे ही चलता रहेगा। ये कभी खत्म नहीं होगा। ये हमेशा रहेगा।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram
अब स्टारडम कई चीजों पर निर्भर करेगा, जैसे फिल्मों का सिलेक्शन कैसा है, असल जिंदगी में आप कैसे हैं आदि। अब ये कई चीजों का पैकेज होगा। अब नई पीढ़ी के पास अपना सुपर स्टारडम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Insatagram- @beingsalmankhan
सलमान ने कहा कि मैं कई वर्षों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम पीढ़ी है, हम नई पीढ़ी के लिए सबकुछ इतना आसान नहीं छोड़ने वाले हैं। हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाने वाले हैं। मेहनत करो भाई, 50 से अधिक की उम्र में हम मेहनत कर ही रहे हैं तो आप भी मेहनत करो।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : Social Media
बता दें कि सलमान खान इन दिनों बिग बॉस सीजन 15 के होस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की रिलीज की तैयारी भी कर रहे हैं। इसमें वो एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।