भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों के पैर छूना संस्कारों की पहचान है। हर शख्स अपने बड़े बुजुर्गों के पैर छूते हुए नजर आता है और यही नजारा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी देखने को मिलता है। फैंस ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन एक सच्चाई ये भी हैं कि कुछ स्टार्स अपने संस्कारों की वजह से लोगों की तारीफ बटोर चुके हैं। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर सलमान खान तक जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। आज हम आपको इन्हीं सितारों के बारे में बताएंगे। देखें लिस्ट।
बॉलीवुड: सीनियर कलाकारों को पैर छूकर सम्मान देते हैं ये स्टार्स, रणवीर सिंह ने तो भरी सभा में किया था ये कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान
बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने कई लोगों को इंडस्ट्री में स्टार बनाया है लेकिन सलमान खान खुद अपने सीनियर कलाकारों के आगे झुकते हुए नजर आ चुके हैं। सलमान कई बार अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और जीतेंद्र जैसे सीनियर कलाकारों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखे गए हैं।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने एक इवेंट में अमिताभ बच्चन को दंडवत प्रणाम किया था। अभिनेता के इस व्यवहार ने सिर्फ अमिताभ बच्चन का ही नहीं बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया था। रणवीर सिंह की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
शाहरुख खान
शाहरुख खान बॉलीवुड के ‘किंग’ कहे जाते हैं। लेकिन वह भी अपने से बड़ों के पैर छूने में नहीं शर्माते हैं। शाहरुख खान को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से लेकर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन तक के पैरों को छूते हुए देखा जा चुका है।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू हैं और वह कई मौके पर अपने संस्कारों की झलक दिखा चुकी हैं। एक बार ऐश्वर्या राय ने इवेंट के दौरान स्टेज पर सबके सामने अपने ससुर अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। इसके लिए एक्ट्रेस की खूब तारीफ हुई थी।