फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारीफ: मनीषा कोइराला ने कंगना रनौत को बताया 'बुद्धिमान', जानिए आलिया भट्ट को लेकर क्या कहा?

Tue, 23 Nov 2021 01:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 23 Nov 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Manisha Koirala calls Kangana Ranaut brilliant feels Alia Bhatt is way beyond what I would have done
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने एक्ट्रेस कंगना रनौत, आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की तारीफ की है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इन कलाकारों की प्रशंसा की है। मनीषा कोइराला का कहना है कि आलिया भट्ट का काम बहुत आगे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का काम आलिया भट्ट कर रही हैं, वह काफी आगे है। वहीं, मनीषा कोइराला ने कंगना रनौत की भी प्रशंसा की है। उन्होंने कंगना रनौत को 'ब्रिलियंट' यानी कि बुद्धिमान बताया है।


 

Manisha Koirala calls Kangana Ranaut brilliant feels Alia Bhatt is way beyond what I would have done
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कंगना रनौत ने साल 2006 में अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने अब तक करीब 30 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जबकि, आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। वह भी अपनी एक्टिंग के लिए कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं। आलिया भट्ट के अभिनय को हाईवे, उड़ता पंजाब, राजी और गली बॉय जैसी फिल्मों में काफी सराहा गया है।

Manisha Koirala calls Kangana Ranaut brilliant feels Alia Bhatt is way beyond what I would have done
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

इस इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अभिनय में आने वाली युवा पीढ़ी महान है और वे विश्व मानकों के अनुरूप हैं। मनीषा ने कार्तिक आर्यन को अच्छा अभिनेता और रणबीर कपूर महान बताया। मनीषा ने कहा, मैंने आलिया भट्ट का काम देखा है और मुझे लगता है कि वह मेरे द्वारा किए गए कार्यों से बहुत आगे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manisha Koirala calls Kangana Ranaut brilliant feels Alia Bhatt is way beyond what I would have done
मनीषा कोइराला - फोटो : Instagram

मनीषा कोइराला का कहना है कि कंगना रनौत भी शानदार हैं। उन्होंने कहा, फिल्म क्वीन में मैंने कंगना रनौत के अभिनय को पसंद किया। अपने सह-कलाकारों के बारे में बात करते हुए मनीषाने कहा कि उन्हें नाना पाटेकर, अरविंद स्वामी, आमिर खान और अन्य शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का अवसर मिला।

विज्ञापन
Manisha Koirala calls Kangana Ranaut brilliant feels Alia Bhatt is way beyond what I would have done
मनीषा कोइराला

गौरतलब है कि मनीषा कोइराला ने 90 के दशक के मध्य में खुग को एक प्रमुख एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने फिल्म सौदागर (1991) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। मनीषा ने 1942 ए लव स्टोरी (1994), बॉम्बे और अकेले हम अकेले तुम (1995), खामोशी (1996), दिल से (1998), लज्जा (2001) और एस्केप फ्रॉम तालिबान (2003) जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। अब उनकी फिल्म शहजादा आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और कृति सनोन भी हैं। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed