काला हिरण शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद भी सलमान खान दबंग अंदाज में दिखे। कोर्ट से निकलकर पुलिस की जीप में बैठकर जेल में दाखिल होने तक, सलमान खान की चाल-ढाल को देख ऐसा नही लग रहा था कि पांच साल जेल में गुजरने की सजा मिलने के बाद भी उन्हें कोई परेशानी है। वह शांत जरूर थे, मगर चेहरे पर शिकन ना थी। वहीं, जेल के अंदर से जो तस्वीरें लीक हुई हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
{"_id":"5ac630894f1c1bcf618b5955","slug":"salman-khan-allegedly-face-life-threat-in-jodhpur-central-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस जेल में सलमान ने दिखाया दबंग अंदाज, वहीं पर है जान का खतरा, DIG के दावे पर उठे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिस जेल में सलमान ने दिखाया दबंग अंदाज, वहीं पर है जान का खतरा, DIG के दावे पर उठे सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
salman khan
सलमान खान जिस तरह जेल में रौब से कुर्सी पर बैठे हैं, उसे देख ऐसा लग नहीं रहा कि वह कैदी हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह के दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा था कि जेल में सलमान के साथ आम कैदी की तरह बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने खासतौर पर कहा कि जेल के टॉयलेट ऐसे हैं कि सलमान को उन्हें यूज करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अभिनेता को जेल की वर्दी पहननी होगी और कम से कम यह रात तो जेल में ही गुजारना पड़ेगी।
सलमान खान
- फोटो : SELF
जोधपुर सेंट्रल जेल में सलमान खान की जान को खतरा है। दरअसल, पिछली सुनवाई के दौरान जोधपुर कोर्ट के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में लॉरेंस ने कहा था, 'वैसे तो मैं छात्र नेता हूं। पुलिस का तो काम है आरोप लगाना लेकिन अब हम जो करेंगे कुछ खुलकर करेंगे। सलमान खान को जब हम जोधपुर में मारेंगे, तब इन्हें पता चलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan
मौजूदा समय में हत्या केस में लॉरेंस बिश्नोई जेल में सजा काट रहा है। लॉरेंस ने सलमान खान को धमकी देकर सनसनी मचा दी थी। सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देने का वीडियो अब फिर शेयर किया जा रहा है।बता दें कि सलमान खान की जमानत अर्जी पर शुक्रवार सुबह सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है काला हिरण का शिकार करने के दोषी पाए गए सलमान खान को पांच साल जेल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बीस साल पुराने मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, नीलम कोठारी, सोनाली बेंद्रे और स्थानीय दुष्यंत सिंह को भी सह-आरोपी बनाया गया था। मगर सबूतों के अभाव की वजह से कोर्ट ने सभी पांच सह-आरोपियों को बरी कर दिया।