फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 साल का हुआ सलमान और शेरा का साथ, 'मालिक' की सलामती के लिए लगाते हैं जान की बाजी

Sun, 06 Sep 2020 10:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 06 Sep 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
salman Khan and Bodyguard Shera Completes 26 Years Of togetherness
शेरा और सलमान खान - फोटो : instagram: beingshera

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बारे में कौन नहीं जानता। ये बात भी सभी जानते हैं कि शेरा आज जो कुछ भी हैं सलमान खान की वजह से हैं। शेरा, सलमान की मुसीबतों से हिफाजत करते हैं। इसके अलावा शेरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। शेरा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें 'मालिक' सलमान खान के साथ काम करते हुए 26 साल पूरे हो गए हैं। शेरा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है।

salman Khan and Bodyguard Shera Completes 26 Years Of togetherness
सलमान और शेरा - फोटो : instagram: beingshera

इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मालिक सलमान खान और मैं पीछ मुड़कर देखते हैं तो पता चलता है हम कितने समय से साथ हैं... 26 साल का साथ और हमेशा बना रहे।'बात करें सलमान और शेरा के रिश्ते की तो सलमान खान, शेरा को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। वहीं शेरा भी सलमान को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ते। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Maalikkk @beingsalmankhan & me looking back at the past, to see how long we have come together...... 26 years of togetherness and till eternity #Salmankhan #Sheraa #Beingsheraa

A post shared by Being Sheraa (@beingshera) on

salman Khan and Bodyguard Shera Completes 26 Years Of togetherness
शेरा और सलमान खान - फोटो : instagram: beingshera

शेरा के लिए सलमान किसी भगवान से कम नहीं हैं। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई थी। इसके बाद एक बार सलमान खान चंडीगढ़ गए जहां भीड़ में वो बुरी तरह फंस गए। तब सोहेल ने सोचा कि सलमान भाई को किसी अच्छे बॉडीगार्ड की जरूरत है। तब उनके दिमाग में शेरा आए। इस ऑफर को शेरा ने बिना सोचे 'हां' कह दिया। तब से आज तक शेरा सलमान खान के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman Khan and Bodyguard Shera Completes 26 Years Of togetherness
शेरा - फोटो : instagram: beingshera

सलमान, शेरा को मोटी फीस भी देते हैं। शुरुआत में शेरा कुछ एक्टर्स के साथ हॉलीवुड फिल्मों की भारत में शूटिंग के दौरान उनके बॉडीगार्ड बने। शेरा की मानें तो वह सलमान की हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। शेरा मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। सलमान के कहने पर शेरा ने अपनी इवेंट कंपनी विजक्रॉफ्ट भी खोली है। साथ ही उनकी एक अन्य कंपनी 'टाइगर सिक्योरिटी' भी है, जो सेलिब्रिटीज को सुरक्षा मुहैया कराती है।

विज्ञापन
salman Khan and Bodyguard Shera Completes 26 Years Of togetherness
शेरा और सलमान खान - फोटो : instagram: beingshera

शेरा, सलमान को 'भाई' कहकर ही बुलाते हैं। इतना ही नहीं, शेरा उन्हें मालिक भी कहते हैं। शेरा के मुताबिक, मालिक ही मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनके लिए अपनी जिंदगी भी दांव पर लगा सकता हूं। वह मेरे भगवान हैं।' शेरा आगे बताते हैं कि 'मैं सलमान भाई की फैमिली का हिस्सा हूं, मैं उनको बहुत प्यार करता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed