{"_id":"5b2a21164f1c1b264d8b7757","slug":"salman-khan-and-his-bodyguard-shera-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अपने मालिक से भी बड़े स्टार बन गए हैं शेरा, एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा सलमान भी हुए हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: अपने मालिक से भी बड़े स्टार बन गए हैं शेरा, एयरपोर्ट पर हुआ कुछ ऐसा सलमान भी हुए हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की जितने चर्चा में रहते हैं उतने ही चर्चा में उनके बॉडीगार्ड शेरा भी रहते हैं। सुरक्षा कवच की तरह शेरा सलमान खान के साथ हर जगह मौजूद होते हैं। वहीं सलमान को भी उनकी सुरक्षा पर पूरा भरोसा है। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर शेरा ने सलमान के साथ ऐसा काम किया जिसे देखकर कोई भी हौरान रह जाएगा।
बुधवार को सलमान खान अमेरिका में होने जा रहे अपने 'दबंग टूर' के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने उनके बॉडीगार्ड शेरा पहुंचे। इस दौरान एक मजाकिया सीन देखने को मिला। जी हां दरअसल मुंबई एयरपोर्ट पर सलमान खान जैैसी ही उतरे तो शेरा उनके आगे-आगे चलने लगे। यह देखर सलमान खान ने एकदम अलग रिएक्शन किया।
जैसी ही शेरा सलमान खान के आगे-आगे चल रहे थे तो सलमान ने मजाकिया तौर पर शेरा की ओर इशारा करते हुए कैमरा के सामने उन्हें आने को कहा। वहां मौजूद सभी लोग सलमान और शेरा के इस मजाक को देखकर हंसने लगे और वीडियो भी बना लिया। सलमान और शेरा का मजाक भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर सलमान खान के एक फैन क्लब ने यह वीडियो शेयर किया है। जिस पर सलमान के कई फैन ने कमेंट भी किए हैं।
Cute Moment With His Bodygaurd #Shera He Is A SweatHeart😍😍 @beingsalmankhan
A post shared by Salman Khan Army (@salman.khan.club) on
विज्ञापन
बात करें सलमान खान के 'दबंग टूर' की तो इस बार का उनका यह टूर एकदम खास होने वाला है। इस बार 'दबंग टूर' में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। अमेरिका में मौजूद दर्शकों को 'दबंग टूर' का बेसब्री से इंतजार है।