सब्सक्राइब करें

कटरीना कैफ के रोकने पर भी नहीं रुके सलमान खान, बोले- बच्चे पैदा करने में...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 May 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
salman khan and katrina kaif bharat talks about career
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत के रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सलमान अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बीते दिनों वो कपिल शर्मा शो के सेट पर फिल्म को कटरीना कैफ के साथ प्रमोट करने पहुंचे थे। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताया कि अगर कटरीना कैफ एक्ट्रेस न होतीं तो फिर क्या करतीं?

Trending Videos
salman khan and katrina kaif bharat talks about career
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान ने एक सवाल के जवाब में कहा, 'अगर कटरीना कैफ एक्ट्रेस न होतीं तो वे शादी करतीं और बच्चे पैदा करतीं। सलमान का जवाब सुनते ही कैटरीना ने बीच में ही उन्हें टोक दिया। कैटरीना कहने लगीं सवाल प्रोफेशन चुनने जैसे डॉक्टर, इंजीनियर के बारे में हैं। कटरीना ने सलमान से एक्टिंग के अलावा कोई प्रोफेशन चूज करने को कहा तो इस पर सलमान ने फिर कटरीना पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा। सलमान बोले- 'वैसे शादी और बच्चे पैदा करने में भी काफी मेहनत लगती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and katrina kaif bharat talks about career
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : social media

हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें कटरीना, सलमान खान को प्रपोज कर रही हैं । ये वीडियो फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने शेयर किया था । दरअसल, ये फिल्म 'भारत' का ही एक सीन है । 

salman khan and katrina kaif bharat talks about career
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter

इस वीडियो क्लिप में कटरीना कैफ, सलमान खान से कहती नजर आ रही हैं, 'मेरी शादी की उम्र हो गई है और मुझे तुम अच्छे लगते हो। तो बोलो शादी कब करनी है।' कटरीना के इस प्रपोजल पर सलमान सिर्फ 'मैडम सर मैडम सर' कह कर शर्माते हुए नजर आते हैं। 

विज्ञापन
salman khan and katrina kaif bharat talks about career
salman, katrina - फोटो : social media

इस वीडियो को शेयर करते हुए अली अब्बास जफर ने लिखा, 'द प्रपोजल' । कटरीना और सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है । बता दें कि, सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । 
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed