सलमान खान और कटरीना कैफ की शानदार जोड़ी को देखने के लिए हर कोई उत्साहित है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। रील लाइफ के साथ-साथ लोग असल जिंदगी में भी इन-दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। टाइगर 1 और 2 सुपरहिट देने के बाद अब एक बार फिर से सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने और दर्शकों का दिल जीतने के लिए बिलकुल तैयार है। सलमान खान और कटरीना फिल्म ‘टाइगर 3’ में साथ नजर आने वाले हैं।
सोशल मीडिया: सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी देखने के लिए उत्साहित हैं फैंस, ट्रेंड हो रहा Tiger 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर प्रशंसक दिखे उत्साहित
सलमान और कटरीना की जोड़ी को जब भी प्रशंसक देखते हैं तो वो अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाते। सोशल मीडिया पर इन दोनों की जोड़ी को देखने के बाद प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आए। प्रशंसको ने सोशल मीडिया पर टाइगर 3 का ट्रेंड चला दिया और फिल्म के प्रति अपनी उत्सुकता व्यक्त की। कटरीना तो कार से उतरने ही सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं जबकि सलमान खान ने मीडिया के सामने पोज दिया।
टाइगर बनकर लौट रहे हैं सलमान खान
सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक ने अपनी उत्सुकता व्यक्त करते हुए लिखा, ‘सलमान खान एक बार फिर से टाइगर बनकर दहाड़ने के लिए तैयार हैं’। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टाइगर अपनी जोया के साथ। अन्य यूजर ने लिखा, ‘मेगास्टार सलमान खान रूस के लिए आज सुबह निकल गए हैं जहां वो अपनी फिल्म के लिए 45 दिनों तक शूट करने वाले हैं। कई यूजर्स ने लिखा, ‘सलमान खान और कटरीना एक्शन और रोमांस का मिश्रण फिर से लेकर आ रहे हैं।
150 कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ होगी शूटिंग
रिपोर्ट्स की माने तो, ‘टाइगर 3’ के 150 कास्ट और क्रू मेंबर्स ने बुधवार को रूस के लिए उड़ान भरी है । आदित्य चोपड़ा ने रूस जाने के लिए एक जंबो प्लेन हायर किया। उसमें ही सभी एक साथ यूरोप गए हैं, ताकि बायोबबल की चेन ब्रेक न हो। आपको बता दें फिल्म का कुछ हिस्सा मुंबई में शूट हो चुका है। बाकी शूटिंग अब रूस में होगी। खबरों के मुताबिक मनीष के नेतृत्व में निर्देशन टीम ने इस शेड्यूल के लिए महीनों तक तैयारी की है। आदित्य चोपड़ा का साफ कहना है कि शूटिंग शेड्यूल के हिसाब से ही होनी चाहिए।
45 दिनों का है शेड्यूल
बता दें कि रूस के अलावा फिल्म की शूटिंग अगले 45 दिनों में 5 यूरोपियन देशों में होगी। फिल्म के 5 अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, “टीम रूस के अलावा तुर्की और ऑस्ट्रिया भी जाएगी। इनके अलावा दो और यूरोपीय देशों में फिल्म को शूट करने का प्लान किया गया है। सलमान और कैटरीना पहले रूस में उतरेंगे और फिर तुर्की और ऑस्ट्रिया जैसे कुछ देशों में शूटिंग के लिए जाएंगे। कोरोना महामारी के बावजूद आदित्य चोपड़ा और मनीष शर्मा फिल्म को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते।