{"_id":"62297993a0ef0e0f466195ab","slug":"salman-khan-and-katrina-kaif-movie-tiger-3-release-date-announcement-video-went-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: सलमान और कटरीना की जोड़ी पर बोले निर्देशक मनीष शर्मा, इन पांच वजहों से रिलीज डेट वीडियो बना सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: सलमान और कटरीना की जोड़ी पर बोले निर्देशक मनीष शर्मा, इन पांच वजहों से रिलीज डेट वीडियो बना सुपरहिट
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज की तारीख घोषित होने के साथ ही हिंदी सिनेमा में एक नई हलचल देखी जा रही है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर भी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लोग तरह तरह के अनुमान और कयास लगा रहे हैं। हिंदी सिनेमा की सबसे हिट फ्रेंचाइजी में शुमार रही ‘टाइगर’ सीरीज की इस अगली फिल्म में सलमान खान फिर से जासूस टाइगर की भूमिका निभाने जा रहे हैं। सलमान के साथ ही कटरीना कैफ भी एक बार फिर जोया के किरदार में वापसी कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा इस बारे में खुल कर बता रहे हैं कि फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज तारीख घोषित करने वाले वीडियो के जारी होने के कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाने की वजह क्या रही हैं।
2 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
मनीष कहते हैं, "जब मुझे फिल्म ‘टाइगर 3’ की बागडोर सौंपी गई, तो मेरा एक ही सपना था - इस अति लोकप्रिय और मशहूर फ्रैंचाइजी को ऐसे स्तर पर पहुंचाना चाहिए, जो एक नया बेंचमार्क स्थापित कर दे। लॉन्च की घोषणा करने के साथ हम चाहते थे कि टाइगर और जोया की बहुचर्चित जोड़ी के व्यक्तित्व में लगातार निखार आए और मुझे लगता है कि इसी चीज ने इस घोषणा को प्रशंसकों के बीच इतना बड़ा हिट बना दिया। मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि वास्तविक फिल्म कुछ ऐसी बनी है जो इंतजार के लायक होगी।
3 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
जब भी टाइगर फ्रैंचाइजी की कोई फिल्म आती है, तो लोग उम्मीद करते हैं कि यह कुछ नया और ताजा पेश करेगी। रिलीज डेट की घोषणा करने वाले वीडियो के इंटरनेट पर धूम मचाने की हकीकत फिल्म के हक में ही है। इसको इतना लोकप्रिय बनाने के पीछे पहला कारक तो यही है कि लोग नायाब एक्शन सुपरस्टार को टाइगर के रूप में फिर से देखने के लिए बेचैन रहे हैं। दूसरा, जोया के रूप में कटरीना को यकीनन बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया है क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के माध्यम से वह कमाल ही करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरा कारक जो इस वीडियो को हिट बनाता है, वह ये कि बड़े पर्दे पर सलमान-कटरीना की वापसी। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है और इन दोनों को एक साथ देखने का लोग हमेशा इंतजार करते हैं। टाइगर फ़्रैंचाइजी की किसी फिल्म में यह जोड़ी प्रशंसकों को बेहद पसंद रही है और वीडियो वायरल होने में यकीनन इस चीज का योगदान रहा है। इस फ्रेंचाइजी की ताकत इस वीडियो को लोकप्रिय बनाने में मददगार रही। इस सीरीज की पिछली तमाम फिल्मों ने इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं और फिल्म ‘टाइगर 3’ में क्या होगा, ये देखने के लिए लोगों के मन में जबरदस्त उत्सुकता है।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लोगों में उत्सुकता जगाने वाला पांचवां कारक रहा, रिलीज डेट की घोषणा करने वाले वीडियो का क्रिएटिव कॉन्सेप्ट। यशराज फिल्म्स ने इस बात को ध्यान में रखते हुए सलमान और कटरीना को यथासंभव उनके अपने सबसे दमदार तरीके से पेश किया जाए। इस वीडियो में टाइगर और जोया के रूप में सलमान और कटरीना को ठीक उसी रूप में पेश किया है जैसेकि वे इस फिल्म में दिखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।