फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से बच्चों तक: सलमान-कटरीना के निजी जिंदगी को लेकर 6 बड़े खुलासे

Sat, 01 Jun 2019 06:29 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 01 Jun 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif revealed their life before bharat release
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram
सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर हिट रही है । जब भी दोनों ने साथ में फिल्म की, दर्शकों ने उन्हें बहुत सराहा । इसके अलावा दोनों अपने रिलेशन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं । हाल ही में कटरीना और सलमान, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो में पहुंचे थे। यहां दोनों ने एक-दूसरे की निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए । 
Salman Khan and Katrina Kaif revealed their life before bharat release
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे सलमान ने दर्शकों को बताया कि एक बार कटरीना ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। कपिल शर्मा के शो का ये प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अर्चना, कटरीना को लेकर एक राज खोलते हुए कहती हैं कि कटरीना हम सिंगापुर में 'दे दना दन' की शूटिंग कर रहे थे । इसमें तुमने इतनी स्ट्रिक्ट डाइटिंग की थी कि स्मूदी तक रिफ्यूज कर दी । अर्चना की बात सुन सलमान खान बीच में बोलते हैं और कहते हैं, 'तुम स्मूदी की बात कर रही हो, इन्होंने मुझे रिफ्यूज कर दिया है।' 
Salman Khan and Katrina Kaif revealed their life before bharat release
katrina kaif salman khan - फोटो : social media
कपिल शर्मा, कटरीना कैफ से पूछते हैं कि आपको किस चीज से डर लगता है तो वो कहती हैं कि प्यार से। यही सवाल जब सलमान से पूछा गया उन्हें किस चीज से डर लगता है। सलमान ने कहा, 'मुझे भी बंद दरवाजे की लिफ्ट का फोबिया है। मुझे पारंपरिक कॉम्पैक्ट लिफ्ट से डर लगता है। मुझे डर है कि लिफ्ट से जुड़े नटबोल्ट फिसल सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif revealed their life before bharat release
Salman Khan and Katrina Kaif - फोटो : twitter
कपिल जब कटरीना से सलमान (Salman Khan) की शादी के बारे में पूछते हैं तो कटरीना कहती हैं कि इसका जवाब सिर्फ भगवान या सलमान दे सकते हैं । सलमान भी इस सवाल का गोलमोल जवाब देते हैं। इस बार सलमान खान ने शादी के सवाल पर सीधा जवाब देते हुए बताया है कि उन्हें आजतक किसी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज ही नहीं किया।

इसी वजह से उनकी  शादी नहीं हो पा रही है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म भारत का एक क्लिप सामने आया था जिसमें कटरीना कैफ सलमान खान को प्रपोज कर रही हैं। इस क्लिप को लेकर एक सवाल पर सलमान खान ने बताया कि उन्हें आज तक किसी लड़की ने प्रपोज ही नहीं किया है। इसके बाद सलमान ने कहा- 'मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता हूं।

हो सकता है कि अगर मैं कैंडल लाइट डिनर करता तो मुझे प्रपोजल मिलता। वैसे भी कैंडल लाइट में मुझे खाना दिखता नहीं हैं।' भारत के प्रमोशन के दौरान ही एक सलमान से सवाल किया गया कि क्या उन्हें उनकी शादी नहीं होने का दुख होता है। इस पर सलमान ने कहा- 'हां मुझे दुख है कि मुझे अब तक किसी ने शादी के लिए अप्रोच नहीं किया।'
विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif revealed their life before bharat release
salman khan - फोटो : social media
आपको शायद ये जानकर अजीब लगे कि एक बार सलमान अपनी स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे और इस वजह से उन्हें क्लास से बाहर कर दिया गया था।हाल ही में उन्होंने बताया कि बचपन में एक दिन उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था। सलमान ने कहा कि जब मैं क्लास के बाहर खड़ा था तो मेरे पिता सलीम खान वहां से गुजर रहे थे।

उन्होंने सलमान को देखते ही कहा कि ये क्या बदमाशी है?' सलमान खान ने कहा, 'मेरे पिता को पता चला कि मेरी फीस टाइम पर जमा नहीं हो पाई जिसके चलते मुझसे क्लास के बाहर खड़ा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने अगले ही दिन स्कूल में जाकर मेरी फीस जमा करवाई और तब मेरी टीचर ने भी उनसे माफी मांगी।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed