फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान और प्रियंका का 'भारत' फिल्म का पहला लुक आया सामने, 10 साल बाद दिखेंगे एक साथ

Tue, 24 Jul 2018 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan and Priyanka Chopra Bharat film first look revealed
Bharat
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म से प्रियंका 3 साल बाद बॉलीवुड में दोबारा एंट्री कर रही हैं। हाल ही में दबंग खान का 'भारत' लुक सामने आया है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा की स्टूडियो के बाहर की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
Salman Khan and Priyanka Chopra Bharat film first look revealed
salman khan
'भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है जिसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान बहुत सारे लुक में नजर आएंगे। इस बीच सलमान खान का पहला लुक सामने आ गया है जिसे उनके डिजाइनर ऐश्ले रेबेलो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
 

 

Sk in Bharat one day down many more to go / @beingsalmankhan @beinghumanclothing @fashion @costumes @stage @colour @song fabric @dancers @performers ❤️❤️❤️❤️

A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on

Salman Khan and Priyanka Chopra Bharat film first look revealed
bharat
डिजाइनर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सलमान खान काले रंग की टी-शर्ट के साथ उसी रंग का जैकेट पहने हुए हैं जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्हें महबूब स्टूडियो के बाहर देखा गया। वायरल तस्वीर में प्रियंका ने काले रंग के ट्राउजर के साथ सफेद शर्ट पहनी हुई है। जिसमें वह हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and Priyanka Chopra Bharat film first look revealed
priyanka chopra
प्रियंका और सलमान की इस तस्वीर को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि 'भारत' फिल्म जबरदस्त होगी। वायरल तस्वीरों में प्रियंका फार्लम लुक में नजर आ रही हैं ऐसे में फिल्म में उनके रोल को लेकर थोड़ा सस्पेस जरूर है। 
विज्ञापन
Salman Khan and Priyanka Chopra Bharat film first look revealed
सलमान और प्रियंका
'भारत' फिल्म में सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा 10 साल बाद एक साथ स्क्रीन पर दिखेंगे। इससे पहले यह दोनों स्टार साल 2008 में आई फिल्म 'गॉड तुसी ग्रेट हो' में नजर आए थे। आपको बता दें, अली अब्बास जफर भारत से पहले सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं, प्रियंका भी अली के निर्देशन में फिल्म 'गुंडे' में काम कर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed