सब्सक्राइब करें

सलमान के करीबी का निधन और सोनम कपूर फिर से हुईं ट्रोल, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Mar 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
salman khan and sonam kapoor here top 5 news
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान के इस करीबी का निधन


सलमान खान के परिवार के करीबी और सलाहकार बिभाष छाया का बीते 1 मार्च को निधन हो गया। जिसके बाद बिभाष की आत्मा की शांति के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस प्रार्थना सभा में सलमान खान, उनके पिता सलीम खान समेत पूरा परिवार पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, बिभाष सलमान खान के फाइनेंशियल एडवाइजर थे।

पढ़ें: 40 साल से खान परिवार के करीबी रहे इस शख्स का निधन, प्रार्थना सभा में सलमान समेत पहुंचा परिवार

Trending Videos
salman khan and sonam kapoor here top 5 news
sonam kapoor - फोटो : social media

ट्रोल होने के बाद सोनम ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर इन दिनों सेलिब्रिटीज को ट्रोल करने का चलन चल पड़ा है। पिछले दिनों सोनम कपूर ने अपने फेसबुक अकाउंट से ह्यूमन्स ऑफ हिंदुत्व पेज शेयर किया। जिसके बाद वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं। अब सोनम ने इस मामले में ट्विटर पर सफाई दी है और कहा कि दुनिया में सभी धर्म कट्टर हैं। हम जो चुनते हैं उसमें भिन्नता होती है जिससे हमारे कई भाई-बहन गलत रास्ते पर चले जाते हैं। 

पढ़ें: सोनम कपूर ने जताई देश के लिए अपनी भावना, ट्रोलर्स बोले- 'अब तुम दोगी हमें देशभक्ति का सर्टिफिकेट...'

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan and sonam kapoor here top 5 news
Hiten Tejwani
हितेन तेजवानी का जन्मदिन आज
टीवी एक्टर और बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट रहे हितेन तेजवानी 45 साल के हो गए हैं। हितेन ने छोटे पर्दे पर एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कुटुम्ब से पहचान मिली। बिग बॉस से हितेन का एक अलग रूप में दर्शकों के सामने आए। वो घर में जितने भी समय रहे एक सुलझे हुए इंसान की तरह हालात को संभालते हुए दिखते थे। 5 मार्च 1974 को महाराष्ट्र में जन्मे हितेन के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

पढ़ें: इस एक्ट्रेस से प्यार कर बैठे थे शादीशुदा हितेन तेजवानी, तलाक के 3 साल बाद लिए सात फेरे
salman khan and sonam kapoor here top 5 news
anushka, virat - फोटो : social media

अनुष्का-विराट ने शादी से पहले बोला ये झूठ
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बीते 11 दिसंबर 2017 को एक निजी समारोह में शादी की थी। विराट-अनुष्का की शादी की सबसे रोचक बात यह थी कि समारोह को निजी बनाने के लिए दोनों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी और इसके लिए दोनों ने अपने झूठे नाम तक का इस्तेमाल किया। शादी के लिए केटरर से बातचीत के दौरान विराट कोहली का झूठा नाम बताया गया। 

पढ़ें: अनुष्का-विराट ने शादी करने के लिए बोला था बहुत बड़ा झूठ, 1 साल बाद ऐसे सामने आया सच

विज्ञापन
salman khan and sonam kapoor here top 5 news
rhea kapoor - फोटो : instagram

रिया कपूर का जन्मदिन आज
मुंबई के चेम्बूर में जन्मीं बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर का आज जन्मदिन है। 5 मार्च 1987 को जन्मीं रिया अनिल कपूर की बेटी और सोनम कपूर की बहन हैं। रिया कपूर ने कई फिल्मों का निर्माण किया है। रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं। रिया की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म आयशा थी।

पढ़ें: B'dy Spcl: बहन सोनम कपूर को लेकर रिया ने बनाईं 3 फिल्में, 'पापा की परी' बनने में लग गया वक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed