फिल्म 'भारत' से जुड़े सूत्र ने बताया है कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा के इस फैसले से हैरान रह गए हैं। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि प्रियंका ने अचानक इतना बड़ा फैसला ले डाला है। सूत्र ने बताया है कि सलमान खान देसी गर्ल के फैसले से इतना तिलमिला उठे हैं कि उन्होंने प्रियंका के साथ दोबारा कभी काम न करने का फैसला किया है।
{"_id":"5b5b5e5a4f1c1ba61f8b57b0","slug":"salman-khan-angry-after-priyanka-chopra-quit-bharat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर तिलमिलाए सलमान, लिया ऐसा फैसला जानकर डर जाएगी 'देसी गर्ल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका के 'भारत' छोड़ने पर तिलमिलाए सलमान, लिया ऐसा फैसला जानकर डर जाएगी 'देसी गर्ल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
salman khan and priyanka chopra
वैसे आपको बता दें कि प्रियंका और सलमान के रिश्ते कभी भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों ने एक साथ कुछ फिल्मों में काम जरूर किया है लेकिन इनके बीच हमेशा कोल्ड वॉर चलती रही है। बताया जाता है कि फिल्म 'भारत' में भी प्रियंका चोपड़ा को अर्पिता की वजह से लिया गया था। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करती हैं।
salman khan
जब अर्पिता ने भाईजान को 'भारत' के लिए प्रियंका के नाम का सुझाव दिया तो वो खुद भी इंकार नहीं कर पाए, साथ ही सलमान खुद भी सारी चीजें भुलाकर नई शुरूआत करना चाहते थे। फिलहाल अब खबर ये है कि फिल्म में प्रियंका की जगह कैटरीना कैफ को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra
इस वजह से प्रियंका ने छोड़ी 'भारत'
वहीं प्रियंका के एक करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस के भारत छोड़ने की वजह बताई है। उसके अनुसार प्रियंका फिल्म में अपने किरदार और स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। फिल्म में और भी कई अहम किरदार होने की वजह से उन्हें लगने लगा कि उन्हें बहुत कम स्क्रीन स्पेस मिल रहा है। यह प्रियंका की कमबैक फिल्म थी इसलिए वह अपने लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस चाहती थीं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म से अपना मुंह मोड़ लिया।
वहीं प्रियंका के एक करीबी सूत्र ने एक्ट्रेस के भारत छोड़ने की वजह बताई है। उसके अनुसार प्रियंका फिल्म में अपने किरदार और स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थीं। फिल्म में और भी कई अहम किरदार होने की वजह से उन्हें लगने लगा कि उन्हें बहुत कम स्क्रीन स्पेस मिल रहा है। यह प्रियंका की कमबैक फिल्म थी इसलिए वह अपने लिए ज्यादा स्क्रीन स्पेस चाहती थीं। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म से अपना मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन
priyanka chopra
प्रियंका को लगने लगा कि कहीं उनका हाल भी 'रेस-3' की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जैसा ना हो जाए। 'रेस-3' में डेजी शाह, बॉबी देओल, साकिब सलीम, फ्रेडी दारुवाला के होने की वजह से जैकलीन साइड लाइन हो गईं। सूत्र की मानें तो पूरी फिल्म में अभिनेत्री को सिर्फ 35 मिनट का स्क्रीन स्पेस दिया गया था, जिससे वह नाखुश थीं। पहले फिल्म में दिशा पाटनी आईं फिर तब्बू और फिर डांसर नोरा फतेही भी आ गईं। सलमान के कहने पर फिल्म में इन सभी को स्पेशल रोल दिए गए है। प्रियंका को लगा कि फिल्म से बाहर हो जाने में ही समझदारी है। वैसे भी हॉलीवुड का चस्का पीसी को लग चुका है और उनके नखरे बढ़ चुके हैं। वे भी सलमान की तरह ही फिल्म में अपना स्पेस चाहती थीं जो एक्टर के रहते संभव नहीं था।