{"_id":"5e36711b8ebc3e4b08726fd0","slug":"salman-khan-announce-movie-series-based-on-henry-walton-indiana-jones","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर के बाद अब सलमान के निशाने पर हॉलीवुड सिनेमा, इस फ्रेंचाइजी पर आया दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर के बाद अब सलमान के निशाने पर हॉलीवुड सिनेमा, इस फ्रेंचाइजी पर आया दिल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान अब चुलबुले (चुलबुल पांडे, दबंग) की बजाय मनचले हो चले हैं, इसलिए अब अलग-अलग दिशाओं में सुख तलाशते नजर आ रहे हैं। इस सुख की तलाश में वह अब हॉलीवुड जा पहुंचे हैं और 80 के दशक की सबसे सफल फ्रेंचाइजी इंडिआना जोंस को आधार बनाकर खुद की नई फ्रेंचाइजी खड़ी करने के मूड में हैं। आमिर खान भी इन दिनों सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का रीमेक बना रहे हैं।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सलमान के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि सलमान की टीम इस लोकप्रिय एक्शन हीरो इंडिआना जोंस को केवल एक आधार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। सूत्र ने आगे कहा, 'सलमान की फिल्में इंडिआना जोंस की फिल्मों के मूल रूप से प्रेरित होगी, लेकिन इनमें सीधे तौर पर उन फिल्मों से कोई लेना देना नहीं होगा। इंडिआना जोंस के अभिनेता हैरिसन फोर्ड एक पुरातत्व और साहसिक साधक के एक प्रोफेसर की भूमिका निभाते हैं, जबकि सलमान के किरदार और पेशे को फिल्म में बदल दिया जाएगा।'
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने आगे बताया, 'फिल्म की कई विशेषताओं को बदल दिया जाएगा। इन फिल्मों में सलमान का मूड अपना दबंग, वांटेड और टाइगर जैसे किरदारों को दोहराने का नहीं है। वह इन फिल्मों में दोहरी जिंदगी जिएंगे, जिसमें से एक में वह एक साधारण इंसान होंगे और अपने दूसरे रूप में वह अपनी जिंदगी के साहसिक कामों को अंजाम देंगे। तीन फिल्मों की सीरीज में पहली फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होने की संभावना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Indiana Jones
- फोटो : Twitter
बता दें कि इंडिआना जोंस अमेरिका के मशहूर फिल्म निर्माता जॉर्ज लुकस का गढ़ा हुआ एक काल्पनिक किरदार है, जिसे हॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशकों में से एक स्टीवन स्पीलबर्ग ने 1981 में पहली बार पर्दे पर उतारा था। यह फिल्मों की सीरीज हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों की फ्रेंचाइजियों में ऊंचा स्थान रखती है।
विज्ञापन
5 of 5
हैरिसन फोर्ड
- फोटो : Twitter
इन फिल्मों में इंडिआना जोंस का किरदार हैरिसन फोर्ड ने निभाया है, जोकि एक पुरातत्त्ववेत्ता (पुरानी और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज करने वाला) है। इस सीरीज में अब तक चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें से एक के विलेन हिंदी सिनेमा के मोगैंबो यानी अमरीश पुरी थे। इस सीरीज की अगली और अंतिम फिल्म अगले साल 2021 में आना तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।