{"_id":"5cfe0e70bdec22075b0c1b64","slug":"salman-khan-bharat-film-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'भारत' ने तोड़े 'दबंग' सीरीज की कमाई के रिकॉर्ड, 5वें दिन जुटाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'भारत' ने तोड़े 'दबंग' सीरीज की कमाई के रिकॉर्ड, 5वें दिन जुटाए इतने करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:32 PM IST
रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए दिलचस्प मुकाबले के आगे भी सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर डटी रही। इस फिल्म ने अब सलमान खान की ही दबंग सीरीज की दोनों फिल्मों के साथ-साथ बॉडीगार्ड और रेडी की कमाई के रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं।
Trending Videos
2 of 5
bharat film
- फोटो : social media
निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म भारत ने रिलीज के दिन से लेकर रविवार तक 150 करोड़ 10 लाख की कमाई करके अपना नाम 150 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल करा लिया। 150 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भारत, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के ठीक नीचे 20वें नंबर पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Bharat film
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी स्टारर फिल्म भारत ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ 90 लाख रुपए की कमाई की। फिल्म की कुल कमाई अब 150 करोड़ 10 लाख रुपए हो चुकी है। यह कमाई सलमान खान की फिल्मों दबंग, दबंग 2, ट्यूबलाइट, रेडी और बॉडीगार्ड से ज्यादा है।
सलमान की जिन फिल्मों के रिकॉर्ड भारत अब तक तोड़ चुकी हैं, उनमें से 2011 में रिलीज हुई फिल्म बॉडीगार्ड ने 148 करोड़ 17 लाख रुपए, 2012 में रिलीज हुई दबंग 2 ने 147 करोड़ 50 लाख रुपए, 2010 में रिलीज हुई दबंग ने 140 करोड़ 25 लाख रुपए, 2011 में रिलीज हुई रेडी ने 119 करोड़ 82 लाख रुपए और 2017 में रिलीज हुई ट्यूबलाइट ने 117 करोड़ रुपए कमाए थे।
सलमान खान की 100 करोड़ी फिल्मों में से पांच फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ चुकी फिल्म भारत अब देश में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 20वें नंबर पर है। उम्मीद है कि सोमवार को यह तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का रिकॉर्ड तोड़ देगी और गुरुवार तक फिल्म भारत की कमाई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की कमाई से भी आगे निकल जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।