एक ओर सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' (Bharat) फिल्म आज रिलीज हो गई है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम 'वर्ल्ड कप 2019' का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में आज सलमान खान के फैंस और क्रिकेट प्रेमियों का एक्साइटमेंट दोगुना है। बीते कई दिनों से सलमान खान के फैंस और क्रिकेट प्रशंसक इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यानी कि जहां एक ओर सलमान खान की बॉक्स ऑफिस से टक्कर होगी तो वहीं दूसरी ओर 'भारत' की भारतीय क्रिकेट टीम से भी सीधी टक्कर होगी।
क्रिकेट World Cup से बॉलीवुड तक 'भारत' के सामने 'भारत', कुछ ऐसा है फैंस में जुनून
दरअसल, भारत में लोगों में जितना बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज है उतना ही क्रेज क्रिकेट का भी है। एक ओर जहां सभी की निगाहें खेल के मैदान में टिकी रहेंगी तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान के फिल्म के कलेक्शन पर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप का मुकाबला साउथैंप्टन के 'द रोज बाउल मैदान' में होगा। जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि मैच का सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर पड़ता है। ऐसे में वर्ल्ड कप (World Cup 2019) का खुमार सलमान की 'भारत' पर भारी पड़ता है या नहीं वो तो वक्त ही बताएगा। आज सुबह से ही सलमान खान, भारत और #INDvSA ट्रेंड कर रहा है। 'भारत' फिल्म की बात करें तो सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। यहां तक कि सलमान के फैंस थियेटर के अंदर की तस्वीरें और वीडियोज ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। यहां तक कि फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर का खिताब भी दे चुके हैं।
#Bharat 😍😎
B-L-O-C-K-B-U-S-T-E-R Written All Over It. #BHARAT Storm Is On It's Way 🔥🔥🔥
Came To Watch #Super30Trailer
Craze For This Man @BeingSalmanKhan Is 🙏🔥😍@DishPatani Aag Hai Tu Aag 🔥🔥 pic.twitter.com/rOqkVZ6MEA
Rating: 4.5/5https://t.co/RM1xbfKKPl
सलमान खान की 'भारत' विदेशो में भी रिलीज हुई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म को 70 देशों में करीब 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म को सुपरहिट कराने के लिए सलमान खान की टीम के अलावा उनके फैंस भी बीते कई दिनों से अपने अंदाज में फिल्म को प्रमोट कर रहे थे। किसी फैन ने फ्री ऑटो राइड तो किसी ने मुफ्त खाने की व्यवस्था की।
इस फिल्म को फिल्म क्रिटिक्स की ओर से 3 स्टार दिए गए हैं। 'भारत' में सलमान खान और कटरीना एक साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान-कटरीना के अलावा जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी हैं।
कमेंट
कमेंट X