फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के एेसे ही कई और राज

Wed, 28 Dec 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
salman khan birthday special story

बॉलीवुड के दबंग खान को जन्मदिन की बधाई। जी हां, आज सुपरस्टार सलमान का बर्थडे है। अपनी जिंदगी के 51 साल पूरे कर चुके सलमान का जन्‍म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान की जिंदगी एक खुली किताब की तरह है जिसका हर पन्ना पढ़ा जा चुका है। इसके बावजूद सलमान के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली हैं जिन्हें आप यकीनन पहली बार जानेंगे। आइए जानते हैं....

Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज

salman khan birthday special story

सबसे पहले आपको सलमान खान का असली नाम बताते हैं। जी हां, सलमान का असली नाम ये है ही नहीं। सलमान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। इसके साथ आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि सलमान आधे मुस्लिम और आधे हिंदू हैं। क्योंकि सलमान के पिता सलीम खान ने ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की थी। सुशीला और सलीम के बेटे ही सलमान, अरबाज, सोहेल और बेटी अलविरा हैं। 

Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज

salman khan birthday special story
सलमान ख्‍ाान

सलमान आज एक बड़े स्टार हैं जिनके आगे-पीछे फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की लाइन लगी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि संघर्ष के दिनों में सलमान को B-ग्रेड  फिल्में बनाने वाले एक डायरेक्टर ने गेट आउट कहकर बाहर निकाल दिया था। सलमान आज संजय दत्त, आमिर खान जैसे कलाकारों के बेहद करीबी दोस्त हैं लेकिन स्ट्रगल के समय  सलमान को इन बड़े एक्टर्स से बहुत जलन होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज

salman khan birthday special story

सलमान खान अपने अफेयर्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कदम रखते ही उनको कई हीरोइनों से प्यार हुआ। इसमें संगीता बिजलानी से उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। आपको लगता होगा कि संगीता उनकी पहली गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन नहीं, सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थीं। सलमान उस वक्त सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई करते थे। 

विज्ञापन

Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज

salman khan birthday special story
सलमान ख्‍ाान

सलमान घंटो शाहीन के कॉलेज के बाहर रेड कलर की स्पोर्ट्स कार में उनका इंतजार करते थे। आज सलमान भले ही बड़े स्टार बन गए हों लेकिन इस हसीना के लिए वो दूधवाले तक बन गए थे। सलमान शाहीन के घर पर दूध और ब्रेड पहुंचाया करते थे। शाहीन के बाद सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आईं। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा। शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन ऐन मौके पर संगीता ने शादी से इनकार कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed