सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी बॉलीवुड की जबरदस्त प्रेम कहानियों में से एक है। सलमान खान इस लव स्टोरी के स्ट्रॉन्ग हीरो थे लेकिन प्यार की आग में ऐसे जले कि हीरो से सीधा विलन बन गए। दोनों के बीच एक प्यारी सी लव स्टोरी चल रही थी लेकिन सलमान अपनी ही गलतियों की वजह से अपने इस खूबसूरत रिश्ते से हाथ धो बैठें। उसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या राय की जिंदगी में एंट्री ली और उनसे शादी कर ली। बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बता रहे है सलमान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी जो अधूरी रह गई।
ऐश्वर्या राय के दरवाजे पर रोते-चिल्लाते रहे सलमान खान, प्यार में बह गया था खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान से ऐसे शुरू हुआ था रिश्ता
सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी साल 1997 में शुरू हुई थी। उस समय सलमान खान सुपरस्टार बन चुके थे। वहीं ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में नई एंट्री की थी। हालांकि उस वक्त सलमान और सोमी के अफेयर के चर्चे थे। सूत्रों के अनुसार सलमान सोमी को लेकर काफी सीरियस थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे लेकिन सलमान की नजर ऐश्वर्या पर पड़ी और सलमान का दिल सोमी को छोड़कर विश्व सुंदरी के लिए धड़कने लगा।
सलमान ने बनाया था ऐश्वर्या का करियर
सूत्रों के मुताबिक सलमान ने ऐश्वर्या का फिल्मी करियर बनाने की जिम्मेदारी उठाई थी और कई प्रोड्यूसर से उनकी जमकर सिफारिश भी की थी। यहां तक कि सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को 'हम दिल चुके सनम' जैसी बड़ी फिल्म मिली। सलमान के दोस्त रहे संजय लीला भंसाली ने ऐश को इस फिल्म में ब्रेक दिया था। यही वो फिल्म थी जहां से सलमान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। दोनों एक दूसरे से प्यार होने लगा था।
सलमान के दोस्त ऐश्वर्या को बुलाते थे 'भाभी'
ऐश्वर्या राय धीरे-धीरे सलमान की निजी जिंदगी में भी दाखिल होने लगीं। वह सलमान के परिवारवालों के साथ घुलने मिलने लगीं। सूत्रों के अनुसार सलमान के कुछ खास दोस्त ऐश्वर्या को 'भाभी' कहकर बुलाते थे। हालांकि खबर ये भी थी कि ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान के साथ ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। यहां तक कि उन्होंने ऐश को सलमान से दूरी बनाने के लिए भी कहा था। अपनी माता-पिता की इस बात से ऐश इतनी नाराज हुईं कि घर छोड़कर मुंबई में अकेले रहने लगीं।
ऐसे टूटा सलमान-ऐश का रिश्ता
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक दिन आधी रात को सलमान ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे और उनका दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे थे। सलमान ने गुस्से में आकर 19वीं मंजिल से कूदने की धमकी भी दी थी। उस दिन सुबह करीब 3 बजे तक वह ऐश के घर का दरवाजा पीटते रहे। लोगों का यहां तक कहना था कि दरवाजा पीटते-पीटते सलमान के हाथों से खून तक निकलने लगा था पर वह लगातार ऐसा किए जा रहे थे। सलमान रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। दरवाजे पर खड़े होकर वो ऐश्वर्या का नाम पुकार रहे थे। इस हंगामे की वजह ये बताई जाती है कि वह ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही थीं और उस वक्त शादी नहीं करना चाहती थीं। बाद में ये भी खबरें आई थी कि ऐश्वर्या के पिता ने सलमान के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था।