{"_id":"6002929a8ebc3e2ef0280d30","slug":"salman-khan-blackbuck-case-actor-gets-relief-from-jodhpur-court","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को कोर्ट से मिली हाजिरी माफी, छह फरवरी को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को कोर्ट से मिली हाजिरी माफी, छह फरवरी को होगी अगली सुनवाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को राजस्थान के जोधपुर कोर्ट से हाजिरी माफी मिल गई है। उन्हें 16 जनवरी को कोर्ट में पेश होना था। इस मामले में सलमान खान पहले भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के बाद जमानत मिल गई थी।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सलमान खान 16 बार हाजिरी माफी ले चुके हैं। वहीं कोरोना काल को देखते हुए उन्हें छह बार हाजिरी माफी मिली। इस बार भी सलमान कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए और कोर्ट से उन्हें फिर से राहत दे दी गई और हाजिरी माफी मिल गई। मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत, निशांत बोड़ा और विजय चौधरी ने कोर्ट में उनका पक्ष रखा। सलमान की ओर से कहा गया कि कोरोना काल और शूटिंग में व्यस्त होने के कारण वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकते हैं। हालांकि कोर्ट ने सलमान को अगली पेशी पर निश्चित रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/colorstv
कोरोना काल में सलमान की पहली पेशी 18 अप्रैल, दूसरी पेशी चार जून, तीसरी पेशी 16 जुलाई, चौथी पेशी 14 सितंबर, पांचवीं पेशी 28 सितंबर, छठी पेशी एक दिसंबर को थी। सलमान ने इस दौरान कोरोना का हवाला देते हुए हाजिरी माफी मांगी थी जो कि कोर्ट से उन्हें मिल गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
क्या है पूरा मामला
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान और अन्य के खिलाफ शिकार के कुल तीन केस दर्ज हैं जबकि आर्म्स एक्ट का भी एक केस दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने सलमान खान को घोड़ा फार्महाउस और भवाद गांव चिंकारा शिकार केस में बरी कर दिया था। वहीं आर्म्स एक्ट केस में भी वह बीते साल बरी हो गए थे। जब इन केसों के गायब गवाह हरीश दुलानी सामने आए तो सलमान की मुश्किलें बढ़ती दिखीं। गवाह को आधार बनाकर राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी जिसके बाद सलमान पर यह मामला फिर से शुरू हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।