फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के साथ हर मुसीबत में खड़ी रही हैं बहन अलवीरा, फैसला आते ही फफक कर रो पड़ीं

Thu, 05 Apr 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
salman khan blackbuck case sister alvira cries in courtroom
अलवीरा और अर्पिता

काला हिरण केस में जोधपुर की स्पेशल कोर्ट ने सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई है। फैसला सुनाने के दौरान सलमान खान और उनका परिवार कोर्ट रूम में मौजूद रहा। सलमान खान के साथ उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता कल से ही जोधपुर में हैं।

salman khan blackbuck case sister alvira cries in courtroom
अलवीरा

सलमान को दोषी करार देते ही वहां मौजूद अलवीरा टूट गईं। बताया जा रहा है कि कोर्ट रूम में ही अलवीरा और अर्पिता फूट-फूटकर रो पड़ीं। भाई के खिलाफ फैसला आते ही वह खुद को संभाल न सकीं। बता दें कि सलमान की दोनों बहनें उनके बेहद करीब हैं ।

salman khan blackbuck case sister alvira cries in courtroom
salman khan

जानकारी के मुताबिक कोर्ट रूम में प्रवेश करते ही तब्बू सीधे सलमान के पास जाकर खड़ी हो गईं जबकि सैफ अली, नीलम और सोनाली सलमान के बिलकुल सामने कुछ दूरी पर खड़े हो गए। इनके बीच आपस में कोई बातचीत नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan blackbuck case sister alvira cries in courtroom
salman khan

कोर्ट में जज के फैसला सुनाते ही सलमान के चेहरे का रंग उड़ गया। सलमान अकेले खड़े एकटक देखते रह गए। उन्होंने अलवीरा की तरफ देखा और नजरें झुका ली। कुछ देर बाद अलवीरा उनके पास पहुंची और पीने के लिए पानी दिया।

विज्ञापन
salman khan blackbuck case sister alvira cries in courtroom
सलमान खान के साथ शेरा

बता दें कि सलमान खान भले ही दोषी करार दिए गए हों लेकिन अन्य सभी आरोपियों अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया है। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम देव कुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed