फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान की 'रेस 3' की स्पीड पर लगा ब्रेक, बॉलीवुड के 'सुल्तान' बनते-बनते रह गए 'सिकंदर'

Fri, 22 Jun 2018 10:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Salman khan bobby deol race 3 box office collection day 7
रेस 3

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की एक्शन से भरपूर फिल्म 'रेस 3' को रिलीज हुए 7 दिन बीत चुके हैं।ओपनिंग डे और उसके बाद पहले वीकेंड तक ताबड़तोड़ कमाई करने वाली रेस 3 के बिजनेस में अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती 4 दिनों तक तो शानदार कमाई की लेकिन 5वें दिन से कलेक्शन लगातार गिरने लगा जो कि सलमान खान के लिए खतरे की घंटी है। 

Salman khan bobby deol race 3 box office collection day 7
रेस 3
पहले दिन साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'रेस 3' के 7वें दिन की कमाई से ये साफ हो चुका है कि फिल्म के कलेक्शन पर धीरे-धीरे ब्रेक लग रहा है। बॉक्स ऑफिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 7 करोड़ की कमाई की। रिपोट्स की मानें तो फिल्म ने शुरुआती 7 दिनों में 150 करोड़ की कमाई कर ली है।
Salman khan bobby deol race 3 box office collection day 7
रेस 3
हालांकि सलमान के स्टारडम को देखते हुए ये कमाई बेहद कम दिखाई दे रही है। फिल्म अगर शुरुआती कलेक्शन को बरकरार रख पाती तो शायद 7 दिनों में ही 200 करोड़ के आंकड़े को छू सकती थी। खैर रेस 3 की ये कमाई खराब रिव्यू के बाद की है। बता दें कि रेस 3 को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan bobby deol race 3 box office collection day 7
रेस 3
बात दें महज 4 दिनों में रेस 3 ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 5वें दिन फिल्म के खाते में 8-9 करोड़ रुपये आए हैं। छठे दिन 9.25 का कलेक्शन हुआ। जोकि पहले दूसरे और तीसरे दिन के मुकाबले बेहद कम है। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे।

 
विज्ञापन
Salman khan bobby deol race 3 box office collection day 7
रेस 3
सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं। करीब दो घंटे 40 मिनट की फिल्म रेस 3 को सेंसर बोर्ड ने कुछ मामूली बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दे कर पास कर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed