फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: सलमान खान को मिली बड़ी राहत, पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में दर्ज एफआईआर रद्द

Thu, 30 Mar 2023 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Mar 2023 11:33 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan: Bombay High Court ordered to quash the FIR registered against Tiger 3 actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2019 में पत्रकार से मारपीट और दुर्व्यवहार मामले में एक्टर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है। बता दें कि वर्ष 2019 में एक पत्रकार ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार को बॉम्बे हाइकोर्ट ने इस शिकायत को खारिज कर दिया है।

Salman Khan: Bombay High Court ordered to quash the FIR registered against Tiger 3 actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आज इस मामले में जस्टिस भारती डांगरे ने फैसला सुनाते हुए कहा कि, 'सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख द्वारा दायर की गई एप्लीकेशन स्वीकार की जाती हैं। कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ लगे आरोपों को गलत बताया है। हाईकोर्ट ने पिछले साल एक निचली अदालत द्वारा सलमान खान और शेख को जारी की गई प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया है। 

Salman Khan: Bombay High Court ordered to quash the FIR registered against Tiger 3 actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मार्च 2022 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान और बॉडीगार्ड नवाज शेख को समन जारी करते हुए 5 अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था। दोनों को यह ऑर्डर पत्रकार की शिकायत के आधार पर दिया गया था। गौरतलब है कि वर्ष 2019 में अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने आरोप लगाया था कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। पत्रकार ने सबसे पहले अपनी शिकायत अंधेरी में मजिस्ट्रेट के पास की थी।
Mandala Murders: यशराज फिल्म्स ने की थ्रिलर सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' की घोषणा, वाणी कपूर लीड रोल में आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan: Bombay High Court ordered to quash the FIR registered against Tiger 3 actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल अप्रैल में सलमान खान ने समन को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अप्रैल 2022 को हाईकोर्ट ने एक्टर की याचिका पर सुनवाई पर रोक लगा दी। सलमान खान  के अलावा उनके बॉडीगार्ड ने भी इस समन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। उस पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी थी।
Aishwarya Rai: जब शाहरुख ने ऐश्वर्या को पांच फिल्मों से करवाया था बाहर, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

विज्ञापन
Salman Khan: Bombay High Court ordered to quash the FIR registered against Tiger 3 actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पत्रकार ने मजिस्ट्रेट के सामने लिखित शिकायत में कहा था कि सलमान खान की तस्वीर लेने पर एक्टर और बॉडीगार्ड शेख ने उनके साथ मारपीट की। वहीं सलमान खान ने अपनी याचिका में दावा किया कि पत्रकार के आरोप गलत हैं। आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सलमान खान को क्लीन चिट दे दी है।
Bholaa Twitter Review: अजय देवगन की 'भोला' ने जीता दर्शकों का दिल! ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed