फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनव कश्यप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ आगे बढ़ा खान परिवार, मानहानि का केस दर्ज

Fri, 19 Jun 2020 10:23 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Jun 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Brother Sohail Khan Files Defamation Case Against Abhinav Kashyap
सलमान खान, सोहेल खान, अभिनव कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने वाले कदम के बाद अभिनव कश्यप और खान परिवार के बीच में पैदा हुआ तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अभिनव कश्यप की तरफ से सलमान खान और उनके परिवार पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों को ध्यान में रखते हुए सलमान के भाई सोहेल खान ने अभिनव कश्यप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। सोहेल के भाई अरबाज खान ने इस खबर की पुष्टि की है।

Salman Khan Brother Sohail Khan Files Defamation Case Against Abhinav Kashyap
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज ने मीडिया से कहा है, 'हम पहले ही कह चुके हैं कि हमें अभिनव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी होगी इसलिए सोहेल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। अभिनव के लगाए हुए मेरे परिवार पर आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। उन्होंने मुझ पर, सलमान और सोहेल पर और हमारे पिताजी पर, साथ ही हमारे सम्मान पर आरोप लगाया है। उन्होंने हमें कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर किया है। इसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं।'

Salman Khan Brother Sohail Khan Files Defamation Case Against Abhinav Kashyap
सलीम खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले में सलीम खान का कहना है कि अपनी असफलता के लिए किसी दूसरे को जिम्मेदार ठहराना कहां का न्याय है? वह कहते हैं, 'क्या हमारे पास किसी भी फिल्म को फ्लॉप करने की शक्ति है? ऐसे लोगों को कभी सराहा नहीं जाना चाहिए। हमने उन्हें 'दबंग 2' ऑफर की थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। मामला वहीं पर खत्म हो जाता है। मैंने अपने पूरे फिल्मी करियर में 40 फिल्में लिखी हैं और उन्होंने अपने स्टेटमेंट में मेरा भी नाम डाल दिया और मुझ पर भी इल्जाम लगा दिया। उन्हें शर्म आनी चाहिए जो उन्होंने किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Brother Sohail Khan Files Defamation Case Against Abhinav Kashyap
अभिनव कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' बनाई थी। अभिनव का कहना है कि इस फिल्म के दौरान सलमान खान और उनके परिवार ने उनके साथ बहुत नाइंसाफी की। उन्होंने अभिनव से 'दबंग' फ्रेंचाइजी भी छीन ली। 

विज्ञापन
Salman Khan Brother Sohail Khan Files Defamation Case Against Abhinav Kashyap
सलीम खान, अभिनव सिंह कश्यप, अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनव कहते हैं कि अब हालत ऐसी है कि उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम भी नहीं देता। यह सभी इल्जाम वह बहुत पहले से लगाते आ रहे हैं लेकिन इस मामले ने तूल तब पकड़ लिया जब सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या वाले मामले के बाद इंडस्ट्री में वंशवाद और गुटबाजी जैसे मामले सामने आने लगे।

नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ विदेश में रचाई थी शादी, एनिवर्सिरी पर देखें वेडिंग एल्बम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed