{"_id":"5c18d82abdec2256ff44bb9d","slug":"salman-khan-celebrate-new-year-2018-with-katrina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में अभी से न्यू इयर का जश्न शुरू, सलमान-कटरीना के साथ आलिया-जैकलीन भी झूमे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में अभी से न्यू इयर का जश्न शुरू, सलमान-कटरीना के साथ आलिया-जैकलीन भी झूमे
Tue, 18 Dec 2018 04:51 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Dec 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी अपना न्यू ईयर अनोखे अंदाज में मना रहे हैं। वैसे तो नया साल शुरु होने में अभी चंद दिन शेष हैं, लेकिन सलमान अभी से ही नए साल को मनाने में जुट गए हैं। हाल ही में सलमान ने नए साल का जश्न कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीस और श्रद्धा कपूर के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया।
Aamir Khan Shah rukh Khan and Salman Khan
- फोटो : file photo
जी हां सलमान ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में इन अदाकाराओं के साथ नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान सलमान के साथ कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, जैकलीन डांस करती हुई दिखाई दीं। पांचों ने शानदार प्रस्तुति देकर सबका दिल जीता। सलमान खान हर साल वैसे तो इस तरह के अवार्ड समारोह में परफॉर्म करते हैं। पहली बार सलमान ने 4 दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ मंच शेयर किया।
katrina kaif
- फोटो : india today
इससे पहले अवार्ड समारोह में कटरीना रेड कार्पेट पर शाइनिंग व्हाइट कलर की ड्रेस पहन कर उतरी। कटरीना अपनी इस डिजाइनर ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं बॉलीवुड के दंबग सलमान खान भी इस दौरान बेहद ही डेशिंग अंदाज में नजर आए। सुपर स्टार सलमान खान जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचे तो लोग सभी को भूलकर सलमान पर फ्लैश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika
इससे पहले बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल दीपिका और रणवीर रेड कार्पेट पर एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए। वहीं दीपवीर की एंट्री ने लूट लिया सभी का दिल, और मानों दीपिका भी नहीं रह पाईं रणवीर के अनोखे स्टाइल से अछूती। जहां रणवीर हमेशा की तरह अपने कलरफुल अंदाज़ में नज़र आए तो वहीं दीपिका ने भी अपनी अनोखी काली ड्रैस में आकर कर दिया सभी को दीवाना।
विज्ञापन
mouni roy
मौनी भी इस शो का हिस्सा रहीं। मॉनी गोल्डन और सिल्वर कलर का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं तो उनके इस लुक ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया। बता दें शो हो बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और आयुष्मान खुराना ने होस्ट किया। अवॉर्ड शो में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, टाइगर श्रॉफ, ईशान खट्टर जैसे सितारों ने जनकर धमाल मचाया।