फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दबंग 3' की शूटिंग में शिवलिंग के अपमान के आरोप में फंसे सलमान, देनी पड़ी सफाई

Fri, 05 Apr 2019 11:32 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 05 Apr 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan clarify after viral picture of Shivling from Dabangg 3
dabangg
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी सबसे सफल फिल्म सीरीज 'दबंग' के तीसरे सीक्वल को लेकर चर्चा में हैं। सलमान 1 अप्रैल से 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इन दिनों वह मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी महेश्वर में 'दबंग-3' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान को एक मामले में खुद सफाई देने आना पड़ा।
Salman Khan clarify after viral picture of Shivling from Dabangg 3
Salman Khan Dabangg 3 set picture - फोटो : twitter
दरअसल दबंग 3 की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वीडियो वायरल हुए, जिसमें शिवलिंग को तख्त से ढका गया था। इतना ही नहीं शिवलिंग पर तख्त लगाकर लोगों को नाचते हुए और शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए भी दिखाया गया था। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई लोगों ने सलमान को निशाने पर ले लिया।

Salman Khan clarify after viral picture of Shivling from Dabangg 3
सलमान खान - फोटो : instagram
इतना ही नहीं भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने मांग की कि महेश्वर में सलमान की फिल्म की शूटिंग के दौरान शिवलिंग के कथित अपमान के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस तस्वीर के आधार पर लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया। हालांकि मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तख्त को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan clarify after viral picture of Shivling from Dabangg 3
सलमान खान - फोटो : Twitter

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ हितेश वाजपेयी ने ट्वीट कर सलमान पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने लिखा- , 'खान साहब, 'वन्दे-मातरम' कहने पर जब आपका धर्म खतरे में आ जाता है तब आपने कैसे सोच कि आप 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर-महेश्वर पहुंच कर 'शिव-लिंग' पर चारपाई बिछाकर उनके सर पर नाच करेंगे।'
 



 

विज्ञापन
Salman Khan clarify after viral picture of Shivling from Dabangg 3
salman khan

फिर क्या था मामले में सलमान को सामने आकर माफी मांगनी ही पड़ी। सलमान के कहा- मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा। सलमान खान ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा इंदौर के आसपास के क्षेत्र में शूटिंग करने के आग्रह का हवाला देते हुए कहा, "कमलनाथ के आग्रह पर ही महेश्वर का चयन किया है। मेरे दादा यहां पुलिस अधिकारी रहे हैं, अपना घर समझकर आया हूं। मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता मगर महेश्वर का नाम हो इसलिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed