सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने मानी फिल्म ‘पठान’ में स्पेशल अपीयरेंस की बात, चाहने वालों संग साझा किया प्लान 2021

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 14 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan confirms his cameo in Shah Rukh Khan comeback film Pathan
सलमान खान और शाहरुख खान

बड़े परदे पर कभी ‘दबंग’, कभी ‘टाइगर’ तो कभी ‘राधे’ बनकर महफिलें लूटते रहे सलमान खान ने साल 2021 का पूरा टाइम टेबल तैयार कर लिया है। सिनेमा के अच्छे शागिर्द की तरह उन्होंने अपना टाइम टेबल अपने प्रशंसकों के साथ साझा भी कर लिया है। सलमान की इस सूचना के मुताबिक अगले महीने से लेकर अगले आठ महीने तक वह लगातार तीन फिल्मों की शूटिंग करने जा रहे हैं और जैसे ही ये तीनों फिल्में खत्म होगी, वह फिर से ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन की शूटिंग शुरू कर देंगे।

Trending Videos
Salman Khan confirms his cameo in Shah Rukh Khan comeback film Pathan
सलमान खान - फोटो : Getty Images

सलमान की मेजबानी में चलने वाले टीवी रियलिटी का आखिरी एपीसोड आने वाले रविवार यानी 21 फरवरी को प्रसारित होगा। शो की शूटिंग करीब करीब हो चुकी है और अंदरखाने की खबर रखने वालों की मानें तो इसका विजेता भी तय हो चुका है। शनिवार को इस शो का ‘वीकएंड का वार’ होस्ट करते समय सलमान खान ने शो के समापन की तरफ इशारा करते हुए दर्शकों के साथ ये सूचना साझा की कि जैसे ही ये शो खत्म होगा वह तीन फिल्मों की शूटिंग एक के बाद एक करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan confirms his cameo in Shah Rukh Khan comeback film Pathan
शाहरुख खान-सलमान खान

शाहरुख खान की तेजी से बन रही फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान का एक खास रोल है, इस बात को लेकर खबरें तो खूब आती रही हैं, लेकिन ये पहली बार है जब सलमान खान ने खुद इसकी पुष्टि की है। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण जासूसों के रूप में नजर आएंगे। और, सलमान खान इस फिल्म में अपने चर्चित किरदार ‘टाइगर’ के रूप में इस कहानी में एंट्री मारेंगे। फिल्म ‘वॉर’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ‘पठान’ के निर्देशक हैं और यशराज फिल्म्स की ये पहली फिल्म होगी जिसमें निर्माता आदित्य चोपड़ा दो फिल्मों के किरदारों को एक साथ लाएंगे और अपनी जासूसी दुनिया का निर्माण करने के लिए ठोस कदम बढ़ाएंगे।

Salman Khan confirms his cameo in Shah Rukh Khan comeback film Pathan
सलमान खान

सलमान के मुताबिक, ‘पठान’ की शूटिंग खत्म करने के बाद वह अपनी टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। टाइगर सीरीज की पहली फिल्म निर्देशक कबीर खान ने निर्देशित की थी। दूसरी फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर के हिस्से आई थी और अब इस सीरीज की तीसरी फिल्म मनीष शर्मा निर्देशित करेंगे। ये जासूसी फिल्म खत्म करने के बाद सलमान निर्माता साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan confirms his cameo in Shah Rukh Khan comeback film Pathan
सलमान खान

अपनी अगली तीनों फिल्मों के बारे में पहली बार सार्वजनिक खुलासा करने के साथ ही सलमान खान ने ये भी साफ कर दिया कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का टीआरपी चार्ट में इस साल जैसा भी हाल रहा हो लेकिन इस शो का अगला सीजन भी वह होस्ट करने जा रहे हैं। सलमान ने जब अपनी तीनों नई फिल्मों के बारे में बताया तो ये भी कहा कि इन तीनों फिल्मों की शूटिंग खत्म करने में करीब आठ महीने लगेंगे और जब तक ये फिल्में पूरी होंगी, ‘बिग बॉस 15’ के साथ वापस लौटने का समय आ जाएगा।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed