{"_id":"5ce764febdec22071d1bf79f","slug":"salman-khan-congratulate-to-pm-narendra-modi-and-karan-johar-met-rishi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की पीएम मोदी को बधाई से अर्जुन कपूर की फिल्म की स्क्रीनिंग तक, ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की पीएम मोदी को बधाई से अर्जुन कपूर की फिल्म की स्क्रीनिंग तक, ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
Fri, 24 May 2019 08:59 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 24 May 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
salman khan pm modi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने पीएम मोदी को दी चुनाव में जीत की बधाई
Esha Deol
- फोटो : instagram
ईशा देओल ने भाई और मां की जीत पर किया ट्वीट
2019 में मोदी सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। वहीं, पंजाब के गुरदासपुर से बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने जीत हासिल की है । वहीं मथुरा से उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी एक बार जीत गई हैं । सनी देओल और हेमा मालिनी की इस जीत पर ईशा देओल ने दोनों को बधाई दी है। इसके अलावा धर्मेंद्र ने भी पीएम मोदी, सनी देओल और हेमा मालिनी को शुभकामनाएं दीं ।

Ajay Devgn and PM Modi
- फोटो : twitter
पीएम मोदी की जीत पर अजय देवगन ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड जीत के जश्न में हर कोई डूबा हुआ है। फिर चाहे वह आम हो या फिर खास। हर कोई सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेज रहा है। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स भी किसी से पीछे नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री के सिंघम यानी कि अजय देवगन ने अलग ही अंदाज में पीएम मोदी को जीत की बधाई दी।

arjun kapoor
अर्जुन के साथ 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर की अगली फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की गुरुवार शाम स्क्रीनिंग रखी गई । स्क्रीनिंग में अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पहुंचे । साथ में बहन अंशुला और जाह्नवी कपूर भी थीं । मलाइका ने अर्जुन के अलावा उनकी बहनों के साथ भी मीडिया को पोज दिए । वहीं रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने मीडिया के सामने 'तूने मारी एंट्रियां' गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दी ।

rishi kapoor
- फोटो : social media
ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे करण जौहर
ऋषि कपूर कैंसर के इलाज के लिए लंबे समय से न्यूयॉर्क में हैं । नीतू कपूर भी उनकी देखभाल के लिए न्यूयॉर्क में रह रही हैं । बॉलीवुड के कई सितारे ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जाते रहते हैं । हाल ही में करण जौहर भी ऋषि से मिलने न्यूयॉर्क गए । तीनों ने साथ में सेल्फी ली । करण जौहर ने ये सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर भी की है। इससे पहले दीपिका पादुकोण, बोमन ईरान और शाहरुख खान भी ऋषि से मिल चुके हैं ।