{"_id":"5bea7248bdec221a020c5c96","slug":"salman-khan-crazy-dance-video-with-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लड़की के डांस पर इतने फिदा हुए सलमान, ऐसे लगाए ठुमके सब हैरान, वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लड़की के डांस पर इतने फिदा हुए सलमान, ऐसे लगाए ठुमके सब हैरान, वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम बैचलर सलमान खान अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने अनोखे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही मस्तमौला किस्म के इंसान है। वह मस्ती करने का कौई मौका नहीं छोड़ते। इन दिनों सलमान खान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान एक डॉल जैसी लड़की का डांस देखकर जमकर झूम रहे हैं।
bollywood
- फोटो : self
बता दें यह वायरल वीडियो एक डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का है। जब जैकलिन फर्नांडिस और सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 के प्रमोशन के लिए डांस दीवाने पर पहुंचे थे। इस वीडियो में सलमान खान एक कंटेस्टेंट के डांस को देखकर कुर्सी से खड़े होकर डांस करने लगते हैं। इतना ही नहीं सलमान खान अपनी जगह पर खड़े होकर डांस के सभी स्टेप्स कॉपी करने लगते हैं। डांस के बाद सलमान उनसे कई सवाल भी पूछते हैं।
Bhaijaan @BeingSalmanKhan & our contestant Shweta dancing together is something you can't afford to miss! Catch them in action tonight on #DanceDeewaneTime at 9 pm! @ShashankKhaitan @MadhuriDixit #TusharKalia @Asli_Jacqueline pic.twitter.com/jAKO4C3pKn
— COLORS (@ColorsTV) 3 June 2018
सलमान खान
सलमान खान के इस वीडियो को उनके एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कंटेस्टेंट का बैली डांस और ठुमके देखकर सलमान इतना एक्साइटिड हो जाते हैं कि वह खुद ही मस्ती करने लगते हैं। इसी शो का एक वीडियों जैकलिन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर किया है। जिसमें सलमान खान और वह एक बच्चे के डांस को देखकर स्टेज पर पहुंच जाते हैं। और जमकर मस्ती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
जैकलिन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बच्चे मुझे पसंद करते हैं, लेकिन यह बच्चा अलग ही था...आखिरकार मैंने गले मिल ही लिया, कलर्स पर शुरू हुए इस डांस प्रोग्राम के शुरुआत में रेस 3 की टीम सेट पर पहुंची थी, इस दौरान माधुरी दीक्षित भी यहां थीं।
विज्ञापन
Salman Khan
सलमान खान जिस भी रियलिटी शो पर जाते हैं जमकर मस्ती करते हैं। बता दें इन दिनों सलमान खान टीवी के सबसे चर्चित शो बिग बॉस को होस्ट कर रहे हैं। वह पिछले कई सालों से बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार बिग बॉस रेटिंग के मामले में थोड़ा पीछे रहा है।