फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब दिल्ली में होगा सलमान के DA-BANGG टूर का जलवा, यहां जानें सारी डिटेल

Tue, 14 Nov 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Tue, 14 Nov 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
salman khan da bangg tour will reach delhi on 10th december
Da-Bangg Tour

चार देशों में धूम मचाने के बाद दबंग खान का 'दा-बंग टूर' नये साल से पहले दिल्लीवासियों को मनोरंजित करने 10 दिसंबर को दिल्ली में दस्तक दे रहा है। ये कॉन्सर्ट दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा। 

salman khan da bangg tour will reach delhi on 10th december
Da-Bangg Tour

इस कॉन्सर्ट में म्यूजिक कंपोजर मीत ब्रोदर्स के साथ-साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी। वहीं, लंदन, हांगकांग,ऑकलैंड और मेलबर्न में स्टेज पर आग लगाने के बाद सलमान खान का दा-बंग टूर दिल्लीवालों के दिल जीतने आ रहा है। कॉन्सर्ट में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में तकरीबन 65 हजार दर्शकों के आने की आशा जताई जा रही है।

salman khan da bangg tour will reach delhi on 10th december
kriti sanon

दिल्ली में इस कॉन्सर्ट को एक्टर और टीवी प्रजेंटर मनीष पॉल होस्ट करेंगे। मनीष फिल्म 'मिक्की वायरस; में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं। बता दें कि कृति सनन, मीत ब्रोदर्स (मनमीत और हरमीत सिंह) के सुपरहिट सॉन्ग 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड, चिट्टियां कलाइयां, हाइ हील्स और बेबी डॉल पर ठुमकें लगातीं नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan da bangg tour will reach delhi on 10th december
Da-Bangg Tour

कॉन्सर्ट में सलमान के भाई एक्टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान भी नजर आएंगे। विदेश में दा-बंग के चार टूर करने के बाद कृति एक सोलो परफोर्मेंस के साथ फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्टेज पर अपना जलवा बिखेरेंगी। बता दें कि सोनाक्षी भी इस टूर में लगातार शामिल हो रही हैं।

विज्ञापन
salman khan da bangg tour will reach delhi on 10th december
Da-Bangg Tour

पिछले कुछ टूर पर बिपासा बासु, रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशह, जैकलिन फर्नांडिस और अक्षय कुमार ने कईं स्टेज शो पर लाजवाब परफोर्मेंस दी थी। खबर है कि दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट सुबह तड़के से ही शुरू हो जाएगा । कॉन्सर्ट में बेस्ट कॉमेडियन्स भी दर्शकों को गुदगुदाएंगे। बता दें कि इस दिन दिल्ली में चार और कॉन्सर्ट होने थे जो सलमान का शो बुक होने के बाद से चारों शो ऑर्गेनाइजर्स ने इन्हें आगे के लिए बढ़ा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed