{"_id":"5c231730bdec2256eb0d171e","slug":"salman-khan-danced-in-his-christmas-party-with-brother-arbaaz-khan-and-sohail-khan-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर भाइयों के साथ जमकर नाचे सलमान, कटरीना-शाहरुख समेत कई सितारे शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्रिसमस पर भाइयों के साथ जमकर नाचे सलमान, कटरीना-शाहरुख समेत कई सितारे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan Sohail Arbaaz
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान कल अपना जन्म 53वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। जन्मदिन से 2 दिन पहले यानी क्रिसमस पर उन्होंने अपने फैंस को बेहद खास तोहफा दिया है। सलमान खान ने परिवार संग घर में क्रिसमस पार्टी रखी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे भी उनकी पार्टी में शरीक होने पहुंचे। लेकिन उस समय पार्टी और शानदार हो गई जब सलमान ने डांस करना शुरू किया।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : social media
जी हां, अपनी क्रिसमस पार्टी में सलमान खान ने जमकर डांस किया है। इतना ही नहीं डांस फ्लोर पर उनके दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी नजर आए। इन तीनों भाइयों ने पार्टी में क्रिसमस के गाने पर इतना डांस की किया की हर कोई इनकी ओर देखने लगा। सलमान खान ने भाइयों के साथ डांस करता हुआ वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर किया है।
सलमान खान ने वीडियो ट्वीट करते हुए फैंस को क्रिसमस की ढेर सारी बधाई भी दी। पार्टी में शरीक होने वाले बॉलीवुड सितारों की बात करें तो सलमान खान की क्रिसमस पार्टी में कटरीना कैफ, करण जौहर, तुषार कपूर, सुनिल ग्रोवर, शाहरुख खान बेटे के साथ नजर आए। इनके अलावा बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा ने भी पार्टी में शिरकत की।
बता दें कि बॉलीवुड के ये सभी सितारे कल फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को होता है। कल वह अपना 53वां जन्मदिन मानएंगे। उनकी जन्मदिन पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों के आने उम्मीद है। सलमान खान ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन दिनों फिल्मों की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म भारत में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में है। इनके अलावा सुनिल ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म भारत का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।