{"_id":"5d4e93288ebc3e6d243bd0ce","slug":"salman-khan-demand-weight-loss-to-sonakshi-sinha-for-dabangg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू में सोनाक्षी का बड़ा खुलासा, 'दबंग' में रोल देने से पहले सलमान ने रखी थी ये डिमांड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंटरव्यू में सोनाक्षी का बड़ा खुलासा, 'दबंग' में रोल देने से पहले सलमान ने रखी थी ये डिमांड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 10 Aug 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग सीरीज की फिल्मों से खूब लोकप्रियता बटोरी है हालांकि फिल्म में उनके लिए रोल करना इतना भी आसान नहीं था। दबंग में रोल के लिए सलमान ने उनके सामने एक शर्त रख दी थी। इसका खुलासा सोनाक्षी ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
2 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी का वजन करीब 90 किलो था। ऐसे में जाहिर है बॉलीवुड में काम पाना उनके लिए आसान नहीं था। तब सलमान खान ने सोनाक्षी को दबंग के लिए अप्रोच किया और एक शर्त भी साथ में रखी। सलमान ने कहा कि 'मैं तुम्हें अपनी फिल्म में ले तो लूंगा लेकिन उससे पहले तुम्हें अपना वजन कम करना पड़ेगा।'
3 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें खाने का काफी शौक था। ऐसे में अचानक खाने पर रोक लगाना बहुत ज्यादा कष्ट देने वाला था। हाल ही में फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म मिशन मंगल 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह दबंग 3 और भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : Twitter
हाल में सोनाक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। जिसे देख फैंस भी परेशान हो गए। बाद में सोनाक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर मेरे कुछ वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। ये मैं तो हूं लेकिन जो दिख रहा है वह पूरा सच नहीं हैं। मैं इस वीडियो का विवरण जल्द ही साझा करूंगी।’
विज्ञापन
5 of 5
sonakshi sinha
- फोटो : social media
वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि यह वीडियो तो असली है लेकिन जो इसमें जो दिख रहा है वह एक ब्यूटी प्रोडक्ट के कमर्शियल की शूटिंग का हिस्सा है। इस कमर्शियल में सोनाक्षी सिन्हा को जरूरत से ज्यादा खूबसूरत दिखने के चलते गिरफ्तार कर लिया जाता है और वह सफाई देती दिख रही हैं कि उन्होंने कुछ गलत तो नहीं किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।