फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी छिल्लर को मिली एक और गुड न्यूज, सलमान खान से जुड़ा है मामला

Wed, 29 Nov 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Presented by :आनंद
amarujala.com- Presented by :आनंद Updated Wed, 29 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan desire to Miss World 2017 Manushi Chhillar her big bollywood debut soon
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मानुषी छिल्लर को लेकर सलमान खान ने बड़ा बयान दिया है। सलमान खान ने मानुषी के साथ काम करने की भी इच्छा जाहिर की है। 
Salman Khan desire to Miss World 2017 Manushi Chhillar her big bollywood debut soon
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की खबर के अनुासर, यूं तो मानुषी छिल्लर के पास कई फिल्ममेकर और डायरेक्टर का फोन आ रहे हैं। सभी मानुषी को अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर कर रहे हैं। मगर सबसे मजेदार और खास बात ये है कि बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने मानुषी के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। बताया जा रहा है कि मिस वर्ड का खिताब जीतने के बाद सलमान खान मानुषी से काफी प्रभावित हुए हैं, और वो उनके साथ काम करना चाहते हैं। 
 
Salman Khan desire to Miss World 2017 Manushi Chhillar her big bollywood debut soon
सलमान चाहते हैं कि मानुषी जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करें। वो चाहते हैं कि मानुषी उनके प्रोडक्शन हाउस एसके फिल्म से या फिर उनकी किसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करें। पता हो कि सलमान खान ने कई फिल्मी सितारों को बॉलीवुड में चमकाया है। चाहे फिर सोनाक्षी सिन्हा हो या आदित्य शेट्टी या फिर जरीन खान सलमान ने कई सितारों को बॉलीवुड में डेब्यू करवाया है। ऐसे में मानुषी के लिए सलमान का ऑफर किसी खास ऑफर से कम नहीं है। सलामान मानते हैं कि मानुषी के अंदर बहुत टेलेंट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan desire to Miss World 2017 Manushi Chhillar her big bollywood debut soon
वहीं मिस वर्ल्ड का खिताब जितने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं, लेकिन उन्होंने इन सभी कयासों को खारिज कर दिया है। मानुषी ने कहा, 'अभी वह अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती है, बॉलीवुड में एंट्री का उनका कोई इरादा नहीं है।' हालांकि उन्होंने कहा कि वह आमिर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं।
विज्ञापन
Salman Khan desire to Miss World 2017 Manushi Chhillar her big bollywood debut soon
गौरतलब है कि एमबीबीएस की छात्रा रहीं मानुषी किसी भी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के कम नहीं है। वह एक खूबसूरत चेहरा, आकर्षक फिगर और दिलकश अंदाज वाली युवती है। वहीं इन दिनों इंटरनेट पर उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed