फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म की कहानी पर काम कर रहे सलमान, ये 6 यंग स्टार्स को एक साथ मौका

Sat, 30 Mar 2019 12:42 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 30 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
salman khan direct a movie with his own launched actors
salman khan - फोटो : file

बॉलीवुड में गॉडफादर के नाम से भी मशहूर सलमान खान बहुत जल्द एक थ्रिलर फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी छह अंडरडॉग को लेकर गढ़ी जाएगी। यह सभी एक खजाने की तलाश में निकलेंगे। इस फिल्म में वहीं, कलाकार नजर आएंगे जिसे खुद सलमान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इसमें उनके खास बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर भी नजर आएंगे। 

salman khan direct a movie with his own launched actors
बॉलीवुड - फोटो : youtube

बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरिस की याद दिलाएगी। क्योंकि इसके किरदार कुछ इस तरह के ही होंगे। हाल ही में चर्चा हुई थी कि सलमान बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को भी बहुत जल्द बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। खबर है कि सलमान की टीम टाइगर को ट्रेनिंग देने में भी जुटी हुई है। 

salman khan direct a movie with his own launched actors
salman khan

ऐसे में टाइगर को कई फिल्म स्क्रिप्ट भी मिली हैं जिसे उन्होंने दबंग खान को सौंप दी है। अब सलमान उसी कहानी पर काम करेंगे जो टाइगर पर फिट बैठेगी। गौरतलब है कि बीते चार सालों में सलमान, आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी, बहनोई आयुष शर्मा और वरीना हुसैन को लॉन्च कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan direct a movie with his own launched actors
notebook

इस शुक्रवार उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्म नोटबुक भी रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने दो और नये कलाकरों को अभिनय के क्षेत्र में उतारा है। इसमें सलमान के दोस्त के बेटे जहीर इकबाल और अभिनेता मोहनिश बहल की बेटी प्रनूतन बहल का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
salman khan direct a movie with his own launched actors
bharat film shooting - फोटो : twitter

अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बता दें कि इस साल ईद के मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अपोजिट एक बार फिर कटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है और इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed