फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और ऐतिहासिक शूटिंग लोकेशन पर ताला, फिल्माए गए हैं 'जुम्मा-चुम्मा', पोस्टर लगवा दो, जैसे हिट गीत

Sat, 30 Mar 2019 12:39 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 30 Mar 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
bollywood film shoot location mukesh mill is shut down by BMC
बॉलीवुड - फोटो : Youtube

हिंदी सिनेमा में लोकेशन बहुत महत्व रखती है। आज के बॉलीवुड में एक-एक सीन के लिए लोकेशन को बदलने में ज्यादा सोचना नहीं पड़ता, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में एक जमाना था तब पूरी फिल्म एक ही स्टूडियो में शूट हो जाया करती थी। चर्चा है कि फिल्मों के लिए खास महत्व रखने वाली मुकेश मिल लोकेशन अब हमेशा के लिए बंद होने जा रही है। अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय सॉन्ग जुम्मा-चुम्मा दे दे के अलावा यहां कई हिट गाने शूट किए गए हैं।




 

bollywood film shoot location mukesh mill is shut down by BMC
बॉलीवुड - फोटो : Youtube
एक जमाने में फिल्ममेकर्स के लिए यह खास शूट लोकेशन हुआ करती थी। आपको बता दें कि ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। साल 2014 में टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म का हिट सॉन्ग मेरे नाल तू व्हिसल बजा' इसी लोकेशन पर शूट किया गया था। हाल ही में आई फिल्म लुका छुपी का सॉन्ग पोस्टर लगवा दो बाजार में भी यहीं शूट हुआ है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि यह तीनों गाने ही सुपरहिट साबित हुए। 

 
bollywood film shoot location mukesh mill is shut down by BMC
बॉलीवुड - फोटो : Youtube
दरअसल, खबर है कि हाल ही में बीएमसी की ओर से कंपनी के मालिक को एक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बोला गया है कि यह जगह फिल्म लोकेशन और हॉन्टेड पैलेस से ज्यादा कुछ भी नहीं है। बता दें कि मील तकरीबन 11 एकड़ जमीन पर बनी हुई है जिसके कारण बीएमसी इस पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood film shoot location mukesh mill is shut down by BMC
Luka Chuppi - फोटो : instagram
बताया जा रहा है कि यह जमीन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को सौंपी जा रही है। इसका कारण इस जगह का सही रूप से इस्तेमाल किया जाना है।   

 
विज्ञापन
bollywood film shoot location mukesh mill is shut down by BMC
बॉलीवुड - फोटो : Youtube

वहीं, बीएमसी इस मील को काफी पुराना बता रही है. साथ ही यह भी कह रही है कि यहां फिल्म शूट करते वक्त बड़ा हादसा होने का खतरा है। क्योंकि यह इमारत सिवाय खंडहर के कुछ भी नहीं जो कभी भी ढह सकती है। इसलिए इस जगह पर किसी भी फिल्म की शूटिंग होने के आसार खत्म हो जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed