हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद से ही अब तक का अपना पूरा समय पनवेल में स्थित अपने फार्म हाउस पर की बिताया है। अब वह रहे जहां भी लेकिन उनका रचनात्मक दिमाग कुछ ना कुछ ऐसी चीजों को करता रहता है जिससे वह हमेशा अपने प्रशंसकों का दिल जीत जाते हैं।
अपने फार्म हाउस पर खेती करते हुए नजर आए सलमान खान, किसानों को दे रहे सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो सलमान खान के प्रशंसक भारी मात्रा में हैं लेकिन जो उनका फैन नहीं है वह उनकी पिछले शनिवार की सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है एक पोस्ट के बाद हो जाएगा। दरअसल, सलमान खान ने शनिवार की देर रात एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है जिसमें वह अपने फार्म हाउस पर एक खेत में काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फोटो से तो वह अपनी तरफ अपने प्रशंसकों का ध्यान खींच ही रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट को एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है, 'दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम... जय जवान जय किसान।' बेशक यह उनकी तरफ से देश के अन्नदाताओं यानी किसानों को सम्मानपूर्वक दी गई एक श्रद्धांजलि है।
View this post on Instagram
Daane daane pe likha hota hai khane wale Ka naam... jai jawan ! jai kissan !
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
देश में कोरोना वायरस ने लॉकडाउन के कारण भले ही कामकाज की रफ्तार को रोक दिया था लेकिन इस बीच भी सलमान खान अपने फार्म हाउस पर ही रह कर लगातार कुछ नए गीतों को बनाने में लगे रहे हैं। उन्होंने बहुत ही कम साधन उपलब्ध होने के बावजूद 'प्यार करोना' और 'तेरे बिना' जैसे दो म्यूजिक वीडियोज बनाकर रिलीज किए हैं।
उनके म्यूजिक वीडियो 'तेरे बिना' में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी सलमान के साथ नजर आईं। बता दें कि सलमान अपनी आने वाली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' पर इस वक्त अपना पूरा ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म की लगभग 10 दिनों की शूटिंग अभी बाकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है। काम पूरा होने के बाद ही सलमान इस फिल्म को रिलीज करने की घोषणा करेंगे।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन के बाद अब ये टीवी अभिनेता हुआ कोरोना का शिकार, ऐसे किया खुलासा