'भारत' फिल्म से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के किनारा करने के बाद सलमान खान (Salman Khan) एक भी मौका प्रियंका पर कमेंट करना का नहीं छोड़ रहे थे। सलमान के बार-बार प्रियंका पर कसे तंज से परेशान होकर बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सोना महापात्रा सपोर्ट में उतर आई थीं। महापात्रा के सपोर्ट में आते ही सलमान खान के फैंस भड़क उठे और उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी। वहीं अब फैन ने माफी मांग ली है। इस बात का खुलासा खुद सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर किया।
प्रियंका का सपोर्ट करने पर सोना को सलमान के फैन ने दी थी धमकी, अब बोला- 'मुझे माफ कर दीजिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना महापात्रा ने ट्वीट किया- 'जान से मार देने की धमकी के बाद अचानक सोना मैम। डराने धमकाने के बाद 24 घंटे में ऐसा बदलाव? हो सकता है कि इन्हें लगा हो कि 'भारत' जल्द इन्हें ढूंढ लेगा और बाहर कर देगा। प्रिय भाइयों के धमकाने वाले भाई, वॉल पर लिखे लेख को पढ़ें। समय खत्म हो गया।' इस पोस्ट के साथ सोना महापात्रा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह वही स्क्रीनशॉट है जिसमें सलमान के फैन ने सोना से माफी मांगी।
From ‘Slut I’ll kill you’ to ‘Sona Mam’.
A journey of toxic intimidation to ‘being intimidated’ within 24 hours?
I’m guessing he figured that #India would find & thrash him soon enough.
Dear followers of bhai the bully, please read the writing in the wall. Your time is UP. 🔴 pic.twitter.com/TxcLlm25lM
स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ है- 'सोना मैम, मैंने बीते दिन आपको जो मेल लिखा था उसके लिए माफ कर दीजिए। सलमान का बड़ा फैन होने की वजह से उत्तेजित हो गया था। समझ नहीं पाया कि मैंने क्या लिखा। बाद में मुझे अपने मेल पर शर्मिंदगी महसूस हुई।' इस शख्स ने सोना महापात्रा को धमकी दी थी। मेल में लिखा था- 'एक बार और अगर तुमने सलमान खान के बारे में अपने मुंह से कुछ भी बुरा कहा तो मैं तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मार दूंगा। यह तुम्हारे लिए आखिरी चेतावनी है।'
Such & such mails come my way regularly , from the followers of this ‘hero’ of bad behaviour. 👇🏾This beacon of ‘human’ values who inspires such serial toxic behaviour is actually claiming the title of #Bharat , drawing parallels with our great nation, nothing lesser. @NCWIndia pic.twitter.com/8cxH6vtZyg
दरअसल, सोना महापात्रा ने प्रियंका को सपोर्ट करते हुए सलमान को आड़े हाथ लिया था। सोना ने लिखा था- 'क्योंकि प्रियंका चोपड़ा को लाइफ में बेहतर चीजें करनी हैं, असली आदमी के साथ हैंग आउट करना है और सबसे जरूरी, अपनी जर्नी से लड़कियों को प्रेरित करना है।' आपको बता दें, हाल ही में सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को ताना मारते हुए कहा था -'प्रियंका को भारत की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी, तो प्रियंका फिल्म का प्रमोशन तो कर ही सकती हैं। प्रियंका ने भारत के ऊपर USA को चुना। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत मेहनत की है।'
सलमान यही नहीं रुके। उन्होंने प्रियंका पर कमेंट करते हुए आगे कहा- 'जब उन्हें उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म मिली, तब उन्होंने उस फिल्म को ठुकराकर शादी कर ली, हैट्स ऑफ! ऐसी फिल्मों के लिए लड़कियां अपने पति छोड़ देती हैं। प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि हम दो तीन दिन एडजस्ट कर सकते हैं लेकिन उन्होंने काम ही करने से मना कर दिया।'