फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरीर के साइज पर चुटकुलों से दुखी हुईं विद्या बालन, बॉडी शेमिंग पर बात करते-करते रो पड़ीं

Thu, 30 May 2019 03:59 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 30 May 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
vidya balan get emotional video viral when she talk about body shaming
Vidya Balan - फोटो : social media

फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन ने बीते दिनों खुलासा किया था कि एक समय पर वो अपनी बॉडी से बेहद नफरत करती थीं। विद्या बालन को उनकी बॉडी के लिए इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपने शरीर से ही नफरत होने लगी थी। इस किस्से को उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया था। लेकिन विद्या ने हार ने नहीं मानी और बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया। अब सोशल मीडिया पर विद्या का एक विडियो वारयल हो रहा है जिसमें विद्या रोती हुई नजर आ रही हैं। आखिर क्या है ये पूरा माजरा जानिए इस रिपोर्ट में...

vidya balan get emotional video viral when she talk about body shaming
Vidya Balan - फोटो : social media

विद्या बालन का बॉडी शेमिंग पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो का नाम है 'लेट्स टॉक अबाउट बॉडी शेमिंग'। वीडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में मुस्कुराती हुई विद्या अचानक से बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए रोने लगती हैं। विद्या वीडियो में एक रैप के जरिए अपनी बात कहने की कोशिश कर रही हैं। 

vidya balan get emotional video viral when she talk about body shaming
Vidya Balan - फोटो : twitter

वीडियो के जरिए विद्या बालन हर किसी को ये मैसेज देने की कोशिश कर रही हैं कि किसी को भी किसे के शरीर के मोटा पतला, नाटा-लंबा या फिर रंग को लेकर कभी कमेंट पास नहीं करना चाहिए और ना तो ऐसे किसी का मजाक ही उड़ना चाहिए। वीडियो में विद्या कहती हैं, 'कभी शरीर के साइज पर, कभी आंखों की साइज पर, कभी रंग पर कभी, किसी अंग पर चुटकुले बनाकर चिढ़ाना शर्म की बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
vidya balan get emotional video viral when she talk about body shaming
विद्या बालन - फोटो : फिल्म

विद्या आगे कहती हैं, "आपको अंदाजा भी नहीं है कि ऐसा करने से किसी के सेल्फ कॉन्फिडेंस को कितनी ठेस पहुंचती है। किसी को बहुत चुभ सकते हैं आपके ये चुटकुले. किसी रंग, रूप, साइज और वजन का मजाक मत बनाइए. आखिर हर इंसान अलग है. इसलिए तो हर इंसान खास है।"

विज्ञापन
vidya balan get emotional video viral when she talk about body shaming
विद्या बालन - फोटो : फिल्म

इससे पहले एक इंटरव्यू में विद्या ने बॉडी शेमिंग से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। विद्या ने बताया मुझे खुद पर ही शक होने लगा था। मैंने अपने शरीर से लंबी लड़ाई लड़ी है। मैं काफी गुस्सा थी और अपनी बॉडी से नफरत भी करती थी। विद्या ने कहा वजन कम करने के बाद भी जिंदगी में कई मौकों पर मैंने महसूस किया कि मुझे किसी ने 'पूरी तरह स्वीकार' नहीं किया और इसलिए किसी दूसरे के नजरिए से खुद में बदलाव लाने की कोई जरूरत नहीं है। विद्या का कहना है कि लोगों की छोटी सोच के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed